16 APRTUESDAY2024 2:12:22 PM
Nari

रोजाना लीची खाने से ही मिलेंगे आपको ये 7 फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 19 May, 2018 01:48 PM
रोजाना लीची खाने से ही मिलेंगे आपको ये 7 फायदे

लीची के फायदे : लीची का फल गर्मियों के मौसम में  होता है। खाने में टेस्टी होने के साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमे कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन ए और बी कॉम्प्लेक्स पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन और मिनरल्स पदार्थ पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है। गर्मियों में रोजाना लीची खाने से बहुत सी परेशानियां दूर होती है। आज हम आपको गर्मियों में लीची खाने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होंगे। 

लीची खाने के फायदे

 मजबूत इम्यूनिटी 
लीची में  बीटा कैरोटीन, राइबोफ्लेविन, नियासिन और फोलेट काफी मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में सहायक है। जिन लोगों को हमेशा पेटे से संबंधित समस्याएं रहती हैं उनको लीची जरूर खानी चाहिए।

 वजन कंट्रोल
लीची में फाइबर पाया जाता है जो वजन कंट्रोल करने में सहायक है। जो लोग जल्दी से अपना मोटापा कम करना चाहते हैं उनके लिए लीची बहुत हैल्पफुल है। सुबह लीची खाने से  भूख कंट्रोल में रहती है, जिससे पेट पूरा दिन भरा-भरा रहता है।

पानी की आपूर्ति
लीची का रस
1 पौष्टिक तरल है। यह गर्मियों के मौसम में शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा लीची शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम भी करती है। 

बच्चों का विकास
लीची में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम मौजूद होते है, जो बच्चों के शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाते है। इसी के साथ लीची हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस रोकने में सहायक है। 

कैंसर से बचाव
एक शौध में यह बात साबित हुई है कि लीची में कैंसर कोशि‍काओं से लड़ने के गुण होते है। रोजाना लीची का सेवन करने से कैंसर के सेल्स बढ़ नहीं पाते।  

गले की खराश से रोकथाम
गले की खराश को कम करने में भी लीची बहुत फायदेमंद है। जब भी आपके गले में खराश या दर्द हो तो 1 लीची खा लें। 
 
  पेट के लिए फायदेमंद
दस्त, उल्टी, पेट की खराबी, पेट के अल्सर और आंतरिक सूजन जैसी समस्याओं को कम करने के लिए लीची का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा लीची गुर्दे की पथरी से होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है। 

ध्यान रखने योग्य बात
लीची खाते समय ध्यान रखें कि इसे बहुत अधिक मात्रा में लीची खाना नुकसानदेह हो सकता है। ज्यादा लीची खाने से खुजली, सूजन और सांस लेने में जैसे प्रॉब्लम हो सकती है। 



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News