25 APRTHURSDAY2024 12:12:07 AM
Nari

सर्दियों में रोजाना करें अखरोट का सेवन, शरीर रहेगा गर्म और बीमारियां होगी दूर

  • Updated: 19 Nov, 2017 09:21 AM
सर्दियों में रोजाना करें अखरोट का सेवन, शरीर रहेगा गर्म और बीमारियां होगी दूर

अखरोट कैसे खाए : सर्दियों में शरीर को गर्म और ऊर्जा बनाए रखने के लिए अखरोट सबसे बढ़िया स्त्रोत है। इसकी तासीर गर्म होने के कारण सर्दियों में इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व, मिनरल्स, एंटीआक्सीडैंट्स और विटामिन शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते है। आइए जानते है रोजाना 1 अखरोट खाने के फायदे
 

 

अखरोट खाने के फायदे

1. रोजाना 1 अखरोट सेवन शरीर में एनर्जी बनाए रखने के साथ कॉलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ओमेगा थ्री फैटी दिल को स्वस्थ रखते है।

2. अखरोट को रोजाना दूध के साथ खाने से घुटनों, जोड़ों और कमर दर्द गायब हो जाएगा। बच्चों को दूध के साथ 1 अखरोट खिलाने से दिमाग तेज होता है।

3. सेब, दालचीनी और अखरोट का फ्रूट सैलेड बना कर रोजाना खाने से वजन जल्दी कम होता है। इसके अलावा इससे सारा दिन आपको एनर्जी भी मिलती है।

4. रात को सोने से पहले 1 अखरोट का सेवन आपको अच्छा नींद सुला सकता है। इसमें मौजूद मेलाटोनिन हॉरमोन आपको नींद आने के लिए प्रेरित करता है।

5. एक शोध के मुताबिक अखरोट का सेवन महिलाओं को डायबिटीज और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से बचाता है।

6. इसमें मौजूद विटामिन B और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण स्किन को ड्राईनेस और फ्री-रेडिकल्स से बचाते है। इससे स्किन पर पिंपल्स और झुर्रियां नहीं पड़ती। इसके अलावा इसका सेवन बालों के लिए भी अच्छा होता है।

7. रोजाना सुबह अखरोट का सेवन डिमेंशिया पैदा करने वाले हानिकारक फ्री-रेडिकल्स को नष्ट करने में मदद करता है।

8. प्रैग्नेंसी में अखरोट का सेवन मां और शिशु के लिए खतरनाक होता है। इसका सेवन गर्भवती महिलाओं में पूफा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली कोशिकाओं को मजबूत बनाता है।

 

 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News