23 APRTUESDAY2024 2:03:33 PM
Nari

घर में दही जमाने का आसान तरीका

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 31 Mar, 2017 12:30 PM
घर में दही जमाने का आसान तरीका

दही जमाने के घरेलू तरीके : दही खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे रासायनिक तत्व होते हैं जो दूध की तुलना में जल्दी पच जाता है। इसके बिना खाना अधूरा रहता है। गर्मियों में इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाता है। दही खाने से पेट की कई परेशानियां जैसे अपच, गैस और कब्ज दूर होती है। मार्किट से यह आसानी से मिल जाता है लेकिन इसे घर में भी जमाया जा सकता है। अगर आप यह सोच कर परेशान हो रहे हो कि दही कैसे जमाते हैं आइए जानिए घर में दही कैसे बनाएं :-

 

 दही जमाने के लिए सबसे पहले आधा लीटर दूध उबालें। इसके गुनगुना होने का इंतजार करें।

 अब गुनगुने दूध में 1 चम्मच दही डालें। ध्यान रखें दही ज्यादा ठंडा और गाढ़ा नहीं होना चाहिए।

 दूध में दही मिलाकर इन्हें अच्छी तरह मिक्स करें और किसी दूसरे बर्तन में डाल दें। इसे मिट्टी के बर्तन में डालने से बढ़िया दही जमेगा।

 इसे 5-6 घंटों के लिए किसी गर्म स्थान पर रखें और इस दौरान दही के बर्तन को न छेड़ें।

 6 घंटों के बाद देखने पर दही अच्छी तरह जम जाएगा।

Related News