19 APRFRIDAY2024 10:11:31 PM
Nari

अपने प्यार को इम्प्रैस करने के आसान टिप्स

  • Updated: 26 Jun, 2017 05:13 PM
अपने प्यार को इम्प्रैस करने के आसान टिप्स

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : इस बदलते लाइफस्टाइल में लड़के-लड़कियां एक साथ पढ़ते हैं और एक साथ ही काम भी करते हैं। एेसे में यह बहुत ही आम बात है कि आप किसी को पसंद करने लगते हैं यां किसी की तरफ अट्रैक्ट होने लगते हैं। आप सारा दिन उसी के बारे में सोचने लगते हैं और अपनी ही दुनिया में घुम रहते हैं। अगर आप उन्हें अपनी भावनाएं बताना चाहते हैं पर बताने का साहस नहीं कर पा रहे हैं तो आइए जाने कैसे करें बात की शुरुआत।


1. दोस्ती करने में रुची दिखाएं
किसी भी रिश्ते की शुरुआत अगर दोस्ती से की जाए तो वो रिश्ता लंबा चलता है इसलिए सबसे पहले उनसे दोस्ती करें। पहले उसके दोस्तों से दोस्ती करें। इससे बाद आप उनके ग्रुप में एंट्री लेंगें और उनसे मिलना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही उनसे बात की शुरुआत करने की भी कोशिश करें।

2. ई-मेल या मेसेज न भेजें
लोग अक्सर एक-दूसरे को जानने के लिए ई-मेल या मेसेज का सहारा लेते हैं लेकिन कई बार आपके किए गए मेसेज उन्हें परेशान कर सकते हैं। उन्हें थोड़ा समय दें नहीं तो उन्हें एेसा लग सकता है कि आप उनके पीछे पड़ गए हैं। एेसा करने से आपका प्यार पास आने की बजाए दूर हो जाएगा। एेसे में धैर्य रखने की जरुरत है।

3. दोस्ती को आगे बढ़ाएं
एक बार बातचीत का दौर शुरू होने के बाद आपके लिए आगे का रास्ता खुल जाता है। धीरे-धीरे आप उनसे खुलकर बात कर सकते हैं। फिर साथ कॉफी पीने का प्लान बना सकते हैं। अगर वह भी आपके इस ऑफर को मान लेते हैं तो यह आपके लिए अच्छा संकेत है। 

4. उपहार दें
अब आप उन्हें कोई अच्छा सा उपहार दे सकते हैं। उनसे मजाकिया अंदाज में बात करें और कोई सरप्राइज भी प्लेन कर सकते हैं।

5. प्यार का इजहार करें 
अब जब आप उन्हें अच्छे से समझने लग जाएं। आपको लगे अब वो वक्त आ गया है जब आपको अपना हाल-ए-दिल उन्हें बता देना चाहिए तो उनके पास जाएं और अपने प्यार का इजहार कर दें। अगर उन्हें भी आपसे प्यार है तो वो अपने आपको इजहार करने से रोक नहीं पाएंगे।

Related News