25 APRTHURSDAY2024 4:50:01 PM
Nari

ये छोटे-छोटे स्मार्ट टिप्स अपना कर आप बन जाएंगी Beauty Queen

  • Updated: 09 Nov, 2017 03:03 PM
ये छोटे-छोटे स्मार्ट टिप्स अपना कर आप बन जाएंगी Beauty Queen

हर लड़की परफैक्ट दिखने की ख्वाहिश रखती है। चाहे कोई भी मौका हो लड़कियां अपना खूबसूरती के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहती। इसके लिए वह कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट का सहारा लेती है लेकिन कई बार समय की कमी के कारण वे खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती। ऐसे में कुछ स्मार्ट ब्यूटी टिप्स की जानकारी होना लड़कियों के लिए बहुत जरूरी है। जिससे वह ब्यूटी प्रॉडक्ट का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकती है। आइए जाने ब्यूटी से जुड़े कुछ खास टिप्स। 


1. फेस क्लिनजर की जगह पर आप नारियल का तेल और जैतून के तेल का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे और आंखो का मेकअप आसानी से साफ हो जाएगा। 

2. फाउडेशन गाढ़ा हो गया है तो इसमें माइश्चराइजर डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद चेहरे पर अप्लाई करें। 

3. ग्लोइंग स्किन पाने के लिए फेस वॉश में चुटकी भर बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करके इससे चेहरा धोएं। इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

4. फेवरेट नेल पॉलिश लगाना चाहती हैं लेकिन खुल नहीं रही तो इसे कुछ देर के लिए गर्म पानी में डाल दें। इसके बाद यह आसानी से खुल जाएगी। नेल पॉलिश लगाने के बाद इसके ढक्कन के अंदरूनी हिस्से पर वैस्लीन का कोट लगा दें। इसके बाद यह आसानी से खुल जाएगी। 

5. आइब्रो को स्प्रे करना चाहते है तो मस्कारा ब्रश पर स्प्रे करके इसका इस्तेमाल करें। आंखों में स्प्रे जाने का डर नहीं रहेगा। 

6. रात को सोने से पहले बालों के सिरे पर कोई भी अच्छी स्किन लगा लें। इससे बाले शाइनी और सॉफ्ट हो जाएंगे। 

7. आइलैशिज कर्लर का इस्तेमाल करने से पहले इसे कुछ सैकेंड के लिए हेयर ड्रायर से गर्म कर लें। इससे पलकों के कर्ल ज्यादा देर तक टिके रहेंगे।  

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News