20 APRSATURDAY2024 6:20:20 AM
Nari

आखिर क्यों महिलाओं को पीरियड्स में होता है तेज कमर दर्द?

  • Updated: 25 Aug, 2017 01:39 PM
आखिर क्यों महिलाओं को पीरियड्स में होता है तेज कमर दर्द?

महिलाओं को पीरियड्स आना नैचुरली है। इस दौरान महिलाओं को तेज दर्द, चिड़चिड़ेपन और तनाव से गुजरना पड़ता है। इन दिनों एक और समस्या है जो महिलाओं को परेशान करते है वो कमर दर्द। बहुत सी महिलाओं को मासिक धर्म में तेज कमर दर्द की समस्या रहती है। कमर में होने वाले दर्द के कई कारण हो सकते है, जिनके बारे में सभी महिलाओं को पता होना चाहिए और उसका सही उपचार करना चाहिए। 


- कब्ज

PunjabKesari
बहुत सी महिलाओं की को कब्ज प्रॉबल्म रहती है। जिस वजह से पीरियड्स के दौरान कमर में तेज दर्द होने लगता है। 

- ठंडा-गर्म खाना
अधिकतर महिला पीरियड्स के दौरान अपने खान-पान पर ध्यान नहीं। खाने में कुछ ठंडी या गर्म चीजों का सेवन कर लेती है जिस वजह से कमर में दर्द रहने लगता है। 

- कमजोरी 

PunjabKesari
बदलते लाइफस्टाइल में कमजोरी की समस्या तो बहुत सी महिलाओं को होती है, जो पीरियड्स के दौरान कमर दर्द को कारण बनती है। 

- ब्लीडिंग 
मासिक धर्म में बहुत से महिलाओं को ब्लीडिंग की समस्या ज्यादा होती है, जिससे शरीर में कमजोरी आने लगती है और कमर दर्द होने लगती है। 

- स्मोकिंग

PunjabKesari
धुम्रपान भी एक वजह है, जिसके कारण पीरियड्स के दिनों महिलाओं को कमर दर्द की शिकायत रहती है। 

- अनुवांशिक पिड़ी
अगर किसी महिला की फैमिली हिस्ट्री में पीरियड्स के दौरान कमर दर्द की शिकायत रहती है तो यह समस्याएं आगे अनुवांशिक पिड़ी में चलती है। 

- अंडाशय में इंफैक्शन
मासिक धर्म में बहुत महिला की कमर दर्द कारण अंडाशय में होने वाली इंफैक्शन हो सकती है। बेहतर होगा कि इसकी जांच करवाएं। 

Related News