25 APRTHURSDAY2024 2:29:02 PM
Nari

इस समस्या के कारण बच्चों को हो सकती है कई बीमारियां

  • Updated: 01 Aug, 2017 11:20 AM
इस समस्या के कारण बच्चों को हो सकती है कई बीमारियां

अस्थमा की बीमारी फेफड़ो को प्रभावित करती है। अस्थमा के कारण सांस की बीमारियां होने का डर रहता है।ये बीमारी सिर्फ बड़ो को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रही है। बड़ो और बच्चों में होने वाली अस्थमा की बीमारी एक समान होती है। इस बामारी के कारण बच्चों को कई और बीमारियां होने का डर रहता है। इसलिए इस बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।

1. बीमारी के कारण
सर्जरी से जन्में बच्चे में ये बीमारी ज्यादातर एंटीबायोटिक दवाइयां अधिक खाने के कारण होती है। इसके अलावा बच्चों में ये सिगरेट, अगरबत्‍ती, धूपबत्‍ती, धूल मिट्टी, वायु प्रदूषण और मौसम में बदलाव से हो जाती है। 

PunjabKesari

2. अस्थमा के लक्षण
इस बीमारी में बच्चों की सांस फूलने लगती है। वो कोई भी काम करते समय़ जल्दी थक जाते है। इसके अलावा हाथ पैर में खुजली और एलर्जी जैसी प्रॉब्लम हो जाती है। बार-बार इस तरह की प्रॉब्लम होने पर तुरंत बच्चों की जांच करवाएं।

3. मोटापा की समस्यां
अगर आपके बच्चे को कम उम्र में अस्थमा की बीमारी है तो उनका खास ख्याल रखना बहुत जरुरी है। अस्थमा से पीड़ित बच्चों को किशोरावस्था के बाद मोटापे की शिकायत हो जाती है। एक शोघ के द्धारा इस बात का पता चला है इस बीमारी के कारण बच्चों में मोटापे बढ़ने की प्रॉब्लम 51 प्रतिशत ज्यादा होती है।

4. डायबीटिज 
अस्थमा से पीड़ित बच्चों को का वजन बढ़ जाता है। इसके कारण बच्चों को डायबीटिज जैसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। इस बीमारी के कारण बच्चों की खेल और व्यायाम में रुची कम हो जाती है। जिससे उनके शरीर में कमजोरी आ जाती है। 

PunjabKesari

5. उपचार
कई लोग इस बीमारी को लाइलाज समझ कर इस पर ध्यान नहीं देते। जिस कारण बच्चों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से चैक करवाना चाहिए। इसके अलावा अस्थमा की बीमारी में सांस को नियंत्रित करने के लिए इन्हेलर का प्रयोग बहुत जरुरी होते है।

PunjabKesari

Related News