18 APRTHURSDAY2024 10:41:51 PM
Nari

प्रैग्नेंसी में अमृत के समान होती हैं ये 5 चीजें, जरूर करें सेवन

  • Updated: 10 Jun, 2018 01:04 PM
प्रैग्नेंसी में अमृत के समान होती हैं ये 5 चीजें, जरूर करें सेवन

प्रेग्नेंट वीमेन डाइट : प्रैंग्नेसी के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान का बहुत ध्यान रखना चाहिए। उनके द्वारा खाई जाने वाली हर चीज का असर बच्च पर होता है। यही कारण है कि कुछ भी खाने से पहले गर्भवती महिलाओं को सोचना पड़ता है। अगर आप भी गर्भवती है और इस बाते से कंफ्यूज हैं कि कौन सी चीजें मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में। 


1. अंडा 
गर्भावस्था में अंडा खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले एमिनो एसिड, विटामिन और मिनरल, बच्चे और मां दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। अंडे को कच्‍चा और उबला अंडा खा सकती हैं।

 

2. साबुत अनाज
गर्भावस्था में अनाज खाना बच्चे और मां को बहुत फायदेमंद होता है। दलिया, पास्ता, गेहूं, चावल खाना अच्छा माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट, आयरन और विटामिन अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर के लिए अच्छा होता है। 

 

3. बीन्‍स
बीन्स में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन पाया जा है। रोजाना इसका सेवन करने से मां और बच्चे दोनों के लिए बहुत अच्छा  होता है। रोजाना बीन्स खाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती। 

 

4. फल और सब्जियां
गाजर, सेब, पालक और तरह-तरह की हरी सब्जियां खाने से शरीर में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम की कमी नहीं होती। अगर गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर में किसी भी पौषक तत्व की कमी हो तो इस सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।  

 

5. विटामिन सी युक्‍त आहार
संतरा, स्ट्रॉबेरी, मिर्च टामाटर और खट्टे फल प्रैग्नेंसी में खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इनको खाने से शरीर में किसी भी विटामिन्स की कोई कमी नहीं होती। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News