16 APRTUESDAY2024 8:43:39 AM
Nari

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से मिलेंगे बेमिसाल फायदे

  • Updated: 02 May, 2017 04:19 PM
तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से मिलेंगे बेमिसाल फायदे

पजाब केसरी (सेहत) : स्वस्थ रहने के लिए दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी होता है लेकिन तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर को काफी फायदे होते हैं। इससे शरीर के जहरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं और पेट की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए जानिए तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के लाभ


1. पेट की समस्या
PunjabKesari
तांबे के बर्तन में रात भर पानी रखें और सुुबह खाली पेट पीने से पेट साफ होता है। इसमें रखे पानी को शुद्ध माना जाता है जो 'डायरिया' और पेट की अन्य बीमारियों को पैदा होने से रोकता है। इसके अलावा यह पाचन क्रिया को भी सही ढंग से काम करने में मदद करता है।

2. थायराइड
शरीर में 'थायरेक्सीन हार्मोन' के असुंतलन के कारण थायराइड की बीमारी हो जाती है। इस समस्या में कई लोगों का वजन कम हो जाता है और किसी का जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है। इसके लिए तांबे के बर्तन में रखा पानी पीएं जिससे यह बीमारी 'कंट्रोल' में रहती है।

3. गठिया
PunjabKesari
हड्डियों के कमजोर होने की वजह से कई लोगों को गठिया और जो़ड़ों में दर्द की समस्या हो जाती है। ऐसे में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से फायदा होता है। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में 'यूरिक एसिड' को कम करते हैं जिससे जो़ड़ों के दर्द से राहत मिलती है।

4. खून की कमी
शरीर में खून की कमी के कारण कई महिलाओं को एनीमिया की समस्या हो जाती है। शरीर में 'कॉपर' जैसे पोषक तत्व की कमी हो जाने पर ये समस्या होती है। इसके लिए तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से फायदा होता है। इससे शरीर में 'कॉपर' की कमी दूर होती है।

5. कैंसर
तांबे के बर्तन में 'एंटीऑक्सीडैंट' गुण होते हैं जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं। 

6. लीवर
इस बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर की अंदरूनी सफाई होती है जिससे लीवर और किडनी स्वस्थ रहती है।

7. वजन घटाना
PunjabKesari
मोटापा आजकल की आम समस्या है। ऐसे में व्यक्ति को 'एक्सरसाइज' के साथ तांबे के बर्तन में रखा पानी भी पीना चाहिए।इससे शरीर का 'एक्स्ट्रा फैट' कम होता है।

8. 'हैल्दी हार्ट'
स्वस्थ दिल के लिए 'ब्लड सर्कुलेशन' का ठीक से काम करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए तांंबे के बर्तन में रखा पानी पीएं जिससे शरीर का कोलेस्ट्रोल 'कंट्रोल' में रहता है और दिल की बीमारियां नहीं होती।


 

Related News