25 APRTHURSDAY2024 10:30:41 PM
Nari

प्रैग्नेंसी में पीएंगे ये 4 जूस तो बच्चा और मां दोनों रहेंगे हैल्दी

  • Updated: 04 May, 2018 01:17 PM
प्रैग्नेंसी में पीएंगे ये 4 जूस तो बच्चा और मां दोनों रहेंगे हैल्दी

प्रैग्नेंसी के दौरान महिलाएं अपने खान-पान का बहुत ध्यान रखती हैं। वह हर चीज खाने से पहले बड़ों से पूछती हैं। उनको इस बात का डर रहता है कि कहीं कुछ खाने या पीने से उनको या उनके बच्चे को कोई नुकसान न हो। प्रैग्नेंसी में पोषण वाली चीजें खानी चाहिए ताकि बच्चे का संपूर्ण विकास हो सके। इस अवस्था में जूस पीने से भी बच्चों को सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं। आज हम आपको उन जूस के बारे में बाताएंगे जो बच्चे और मां दोनों के लिए लाभदायक है। 

 

1. सेब का जूस
प्रैग्नेंसी में सेब का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो गर्भवती महिलाओं के शरीर में कभी भी खून की कमी नहीं होने देता। इस अवस्था में जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी रहती है उनको सेब का जूस जरूर पीना चाहिए। 


2. संतरा व मौसमी का जूस
संतरा व मौसमी के जूस में कई सारे विटामिन्स पाए जाते हैं जो मां और होने वाले बच्चे की हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है। गर्भवती महिलाओं में आयरन या विटामिन्स की कमी के कारण शिशु के शरीर को काफी खतरा हो सकता है। 

 

PunjabKesari


3. अंगूर का जूस
अंगूर मे कई सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मां और बच्चे दोनों के लिए आवश्यक होता है। रोजना इसका जूस पीने से बच्चे का विकास ठीक से  होता है। मां और बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए उनको अंगूर का जूस पिलाएं।


4. क्रेनबेरी का जूस
इस अवस्था में  क्रेनबेरी का जूस भी बहुत फायदेमंद होता है। क्रेनबेरी के जूस में पानी और चीनी मिलाकर पीएं। इसमें पाएं जाने वाले मिनरल व विटामिन गर्भावस्था में काफी फायदेमंद होता है।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News