24 APRWEDNESDAY2024 2:12:07 AM
Nari

रोजाना पीएं ये जूस, थायराइड होगा झट से कंट्रोल

  • Updated: 18 Mar, 2017 03:25 PM
रोजाना पीएं ये जूस, थायराइड होगा झट से कंट्रोल

थायराइड को कैसे करें कंट्रोल : थायराइड, यह गले में तितली के आकार जैसा होता है। यह हार्मोन बॉडी में एनर्जी लेवल, हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, मूड और मेटाबॉलिज्म को मेंटेन रखता है। इसमें आमतौर पर वजन घटनेे या बढने की समस्या पैदा होती है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए कई लोग बहुत-सी दवाइयों का भी सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप चाहो तो इस समस्या का इलाज बिना दवाई के भी किया जा सकता है। जी हां, अगर आप अपनी डाइट में रोजाना एक चीज़ शामिल करेंगे तो इससे आप अपने थायराइड को कंट्रोल में कर सकते हैं। 

 

आज हम आपको एक जूस के बारे में बताएंगे जो आपकी इस समस्या को कंट्रोल रखने में काफी हद तक मदद कर सकता है। इस जूस को आप आसानी से अपने घर पर भी बना सकते हैं।

 

जरूरी सामान

1 गाजर
1 चुकंदर
1/2 अनानास
1 सेब
2 डंठल सेलरी

 

बनाने का तरीका

1. सबसे पहले सभी चीजों को धोकर अच्छी तरह साफ कर लें।
2. उसके बाद इन सभी चीजों को छील कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
3. अब इन सभी चीजों को मिक्सी में डालकर जूस तैयार कर लें।
4. आपका जूस तैयार है।
5. रोजाना एक गिलास इस जूस का सेवन करें।

Related News