18 APRTHURSDAY2024 9:43:43 PM
Nari

रोज पीएं 1 गिलास बादाम दूध और फिर देखें कमाल

  • Updated: 29 Aug, 2017 09:56 AM
रोज पीएं 1 गिलास बादाम दूध और फिर देखें कमाल

दूध पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है लेकिन अगर दूध में बादाम डालकर पीया जाए तो शरीर को दोगुना फायदा मिलता है। इससे कैल्शियम के साथ-साथ अायरन, मैग्नीशियम और कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं। रोजाना बादाम दूध पीने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है। आइए जानिए इसे बनाने का तरीका और फायदों के बारे में


बादाम दूध बनाने का तरीका
इसके लिए 1 गिलास दूध में 5-6 बादाम पीसकर मिलाएं और कुछ देर के लिए उबालें। अब इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाकर सेवन करें।


फायदे
1. वजन कम करे
मोटापा कम करने के लिए बादाम वाला दूध बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना रात को खाने की जगह बादाम दूध पीना चाहिए। इससे पेट भी भरा रहेगा और वजन भी कम होगा।
PunjabKesari
2. मजबूत हड्डियां
बढ़ती उम्र के साथ ही हड्डियां कमजोर होने लगती है जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या हो जाती है। ऐसे में रोजाना बादाम दूध पीना चाहिए जिससे हड्डियां मजबूत होंगी और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।
PunjabKesari
3. स्वस्थ दिल
रोजाना बादाम दूध का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रोल लेवल संतुलित रहता है और इसमें मौजूद ओमेगा फैटी एसिड दिल को स्वस्थ रखता है।
PunjabKesari
4. मसल्स बनाएं
मसल्स बनाने के लिए लड़के जिम में जाकर वर्कआउट करते हैं। उनके लिए बादाम दूध बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देते हैं और मसल्स बनाने में मदद करते हैं।
5. आंखों की रोशनी बढ़ाए
बादाम दूध में काफी मात्रा में विटामिन ए होता है जो आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। रोजाना इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

Related News