20 APRSATURDAY2024 9:28:14 AM
Nari

गर्भावस्था में रहना है स्वस्थ तो भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें

  • Updated: 31 Mar, 2017 01:05 PM
गर्भावस्था में रहना है स्वस्थ तो भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें

पंजाब केसरी(पेरेटिंग) : प्रैग्नेंसी में महिला को खास डाइट लेने की सलाह दी जाती है, ताकि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बने रहें। इस समय ली गई मां की डाइट बच्चे को लगती है। खानपान अच्छा होगा तो मां का स्वास्थ्य तो बेहतर रहेगा ही साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे का सही विकास भी हो पाएगा। वैसे तो प्रैग्नेंसी में फल,सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है लेकिन आपको बता दें कि प्रैग्नेंसी में कुछ चीजों को नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इन चीजों के सेवन से बहुत से नुक्सान होते हैं।


1. अंडा 
प्रैग्नेंसी के दौरान अंडा खाने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह अच्छे से पका हुआ हो और ये देख कर ही अंडा खरीदें कि यह बहुत ज्यादा पुराना न हो। अंडे में प्रोटिन, विटामिन और मिनरल होते हैं लेकिन यदि यह पुराना हुआ तो यह आपको फायदे की जगह नुक्सान ही देगा।


2. कच्चा पपीता
पपीता काफी गर्म होता है। इसलिए गर्भावस्था के पपीता भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। इसका एक कारण है यह भी है कि कच्चे या आधे पके हुए पपीते में लेटेक्स की अधिकता होती है। जो कि गर्भाश्य को नुक्सान पहुंचाता है।


3. सलाद
सलाद को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन प्रैग्नेंसी में हमेशा ताजा काटा हुआ सलाद ही खाना चाहिए। कुछ देर पहले काटकर रखा हुआ सलाद नहीं खाना चाहिए और न ही बाहर खुले में मिलने वाला सलाद लेना चाहिए।


4.प्रोसेस्ड मीट
प्रोसेस्ड मीट में लिस्टेरिया नाम का जीवाणु पाया जाता है। इस जीवाणु से प्रैग्नेंट औरत को मिसकैरेज, स्टिलबर्थ आदि होने का खतरा बना रहता है। इसलिए इसके सेवन से दूर ही रहना चाहिए।


5. जूस
प्रैग्नेंसी के दौरान घर पर निकाला हुआ हमेशा ताजा जूस ही पीएं। बाजार में निकाला जाने वाला जूस पीने से बचें। दरअसल बाजार में बिना धुली हुई सब्जियों और फलों का जूस निकाला जाता है और इनमें पाया जाने वाला टोक्सोप्लाज्मा पैरासाइअट शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है। इससे इंफैक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है।

Related News