20 APRSATURDAY2024 12:44:07 PM
Nari

यहां गधे को पायजामा पहनना जरूरी, कारण करेगा हैरान

  • Updated: 30 Dec, 2016 03:24 PM
यहां गधे को पायजामा पहनना जरूरी, कारण करेगा हैरान

दुनिया में बहुत सी ऐसी चीजे हैं जो लोगों के आकर्षण का कारण बनती हैं या ऐसा कहें कि कुछ लोग पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं। फ्रांस का रे द्वीप भी टूरिस्टों की अच्छी-खासी पसंद बना हुआ है। वैसे तो फ्रांस का यह द्वीप बहुत खूबसूरत है। यहां के कुदरती नजारे लोगों का ध्यान अपनी खींचते हैं। इसके अलावा एक और खास वजह है जिसे देखने के लिए लोग यहां आते हैं। वह है गधे, जिनके इस्तेमाल भार ढोने के लिए किया जाता है। 



आप सोच रहे होंगे कि गधे किसी के आकर्षण का कारण कैसे हो सकते हैं तो आपको बता दें कि यहां पर गधों को पायजामा पहनाया जाता है। पायजामा पहने यह गधे फैक्ट्री में भार ढोने का काम करते हैं। ऐसा आज से नहीं बल्कि कई सालों से यहां गधों को इसी तरह पायजामा पहनाया जाता है। इसके पीछे वजह यह बताई जाती है कि गधों को नमक निकालने और ढोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जहां इन्हें दलदली पानी में उतारा जाता है। फ्रांस के पोइतौ नाम के इस गधों की प्रजाति को दलदली पानी में जमा होने वाले मच्छरों से बचाने के लिए पायजामें पहनाएं जाते हैं ताकि इन्हे मच्छर न काट सकें।

Related News