25 APRTHURSDAY2024 7:49:57 AM
Nari

ये गलतियां करेंगे तो जिंदगीभर रह जाएंगे कुंवारे

  • Updated: 12 Jul, 2017 12:47 PM
ये गलतियां करेंगे तो जिंदगीभर रह जाएंगे कुंवारे

रिलेशनशिप:  आजकल के युवा शादी से दूर भागना ही पसंद करते हैं। उनका मानना है कि शादी करके सारी आजादी छिन जाती है। कुछ लड़कियां ऐसी भी होती है जो शादी तो करना चाहती है लेकिन अक्सर घर पर रिश्ता करने आए लोगों का अच्छे से जवाब न देने के कारण शादी से वंचित रह जाती हैं। लाख कोशिशों के बाद भी कुंवारी रह जाती है। अगर आप भी इसी मुश्किल में फंसे है तो हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताएंगे जो आपको कुंवारे रहने पर मजबूर कर देती है। अगर आप समय रहते अपनी इन गलतियों में सुधार कर लेंगे तो आपकी शादी मुमकिन हो सकती है।

 

1. सपनों का राजकुमार

लड़कियों का अक्सर सपनों का राजकुमार होता है। वह वैसे ही अपने जीवनसाथी को देखना चाहती हैं। ऐसे में उन्हें समझना चाहिए कि जिंदंगी और काल्पनिक दुनिया में काफी अंतर है। इस अंतर को समझकर अपने जीवनसाथी का चुनाव करें। 

2. ज्यादा शर्मीला होना

अगर आप स्वभाव से ज्यादा शर्मीली या बातूनी है तो भी आपके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। शर्मीली होने से ज्यादातर लड़कियां अपनी फिलिंस दूसरों से जाहिर नहीं कर पाती , वहीं ज्यादा बातूनी होना भी ठीक नहीं। ऐसी स्थिति में शादी होना मुश्किल हो जाता है। 

3. खुद की चिंता

कुछ लोगों का मानना है कि शादी के बाद खुद पर ध्यान देने का टाइम ही नहीं मिलता। यहीं वजह है कि वह शादी से दूर भागते है। वह किसी का साथ तो चाहते हैं लेकिन इस बंधन में जुड़ने से डरते भी है। 

4. तन्हाई में रहना

बहुत से लोग तन्हाई में रहना सीख जाते है तो अपनी लाइफ में किसी को आता देख घबरा जाते है । इतना ही नहीं लोगों कि बीच उठना- बैठना तक बंद कर देते है। इस आदत को सुधार लिया जाए तो शादी हो सकती है। 

5. आज़ादी छिनने का डर

कुछ युवाओं को लगता है रिलैशन में बंधने से सारी आजादी छिन जाती है। हम अपनी मर्जी से कुछ नहीं कर सकते है लेकिन अगर रिश्ता आपसी समझदारी से निभाया जाए तो सब मुमकिन होता है। 


 

Related News