20 APRSATURDAY2024 10:57:26 AM
Nari

क्या आपके बच्चे को भी है मिट्टी खाने की आदत? एेसे छुड़ाएं

  • Updated: 07 Feb, 2017 02:43 PM
क्या आपके बच्चे को भी है मिट्टी खाने की आदत? एेसे छुड़ाएं

पेरेंटिंग:  छोटे बच्चों के घर में होने से जहां घर पर चारों ओर खुशी का माहौल बना रहता है वहीं दूसरी तरफ उनका पूरा ध्यान रखने की जिम्मेदारी बहुत बढी होती है। बच्चे तो स्वभाव से ही चंचल और खूब शरारती होते हैं। कुछ भी उठाकर मुंह में डाल लेते है। एेसे में ही अक्सर बच्चे सबसे ज्यादा मिट्टी को खाते है और धीरे-धीरे यह आदत इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि जैसे ही आप थोड़ा इधर-उधर हुए उनका मिट्टी खाना शुरू।इस आदत से सभी माता-पिता ही काफी परेशान दिखाई देते है क्योंकि इससे बच्चों के पेट में कई बार कीड़े हो जाते है तो कभी-कभी लगातार पेट में दर्द रहने लग जाता है।लेकिन इस आदत से छुटकारे के लिए यह जरूरी नहीं कि बच्चे को डाटां या मारा जाए। इसके लिए आप ये घरेलू नुस्खे भी अपना सकते है।


1.कैल्शियम 
कई बार बच्चे में कैल्शियम की कमी होने पर भी वह मिट्टी खानी शुरू कर देते हैं। यह जरूरी है कि डॉक्टर से जांच करवाएं और उन्हें कैल्शियम युक्त अधिक आहार दें।


2.अजवाइन
रात को हर रोज पानी के साथ बच्चे को अजवाइन का चूर्ण खिलाएं। इससे बच्चे की यह आदत छूट जाएगी। 


3.लौंग का पानी
दो लौंग को पीसकर पानी में उबाल लें। इसे ठंड़ा करके बच्चे को दिन में 2-3 बार पिलाने से मिट्टी खाने आदत छूट जाती है। 


4.केला
पक्के हुए 1 केले में शहद मिलाकर बच्चे को हर रोज खिलाएं। इससे उसका ध्यान मिट्टी की तरफ नहीं जाएगा। 
  

Related News