20 APRSATURDAY2024 12:48:19 AM
Nari

कुत्ते के काटने पर करें ये काम

  • Updated: 02 Jul, 2017 10:22 AM
कुत्ते के काटने पर करें ये काम

पंजाब केसरी(सेहत)- कुछ लोग घर में कुत्ता पालने का शौंक रखते हैं। छोटे बच्चे अपने पप्पी के साथ खूब मस्ती भी करते हैं। उसके पीछे-पीछे घूमना,खाते समय उससे छेड़छाड़ करना,बिना बात के उसे चिढ़ाते रहना। जिससे कई बार कुत्ता बच्चे को काट लेता है। जिससे हड़हड़ाहट में समझना मुश्किल हो जाता है कि कैसे इस स्थिति से निपटा जाए। जरूरी नहीं की कुत्ते सिर्फ बच्चों को ही काटते हैं, बड़ों को भी इसका सामना करना पड़ सकता है। इससे रैबिज फैलने का खतरा रहता है।  


जानिए क्या है रेबीज?
रेबीज कुत्ते में पाया जाने वाला जीवाणु है, यह वायरस बहुत तेजी से फैलता है। इसका सही समय पर इलाज न होने पर यह जानलेवा भी हो सकते हैं। कुछ सावधानियां बरत कर इसको शुरूवात में ही रोका जा सकता है। इस हालात में घबराने की बजाए रोगी पर ध्यान दें और जल्दी से प्राथमिक उपचार शुरू कर दें। 

1. घाव को करें साफ
जिस जगह पर कुत्ता काट ले उसे तुरंत ही पानी से धो दें। इससे इंफैक्शन का  कम हो जाता है। 

2. खून को न रोकें
कुत्ते के काटने पर घाव मेें ले खून निकलना न रोकें। ब्लड को रोकने से इंफैक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। 

3. घाव को ढकना जरूरी
घाव को नंगा रखने की बजाए ढक कर रखें। इस पर मक्खी या कोई जीव बैठने से ठीक होने से परेशानी हो सकती है। 

4. एंटी रेबीज वैक्सीनेशन
कुत्ते के काटने पर प्राथमिक उपचार कर लेने के बाद इंजेक्शन लगवाने में देर न करें। एंटी रेबीज वैक्सीनेशन में देरी करना खतरनाक भी हो सकता है। 

5. न करें अनदेखी 
कुछ लोग कुत्ते की हल्का सा दांत और नाखून लगने पर अनदेखी करने लगते हैं। इससे भी इंफैक्शन फैलने का खतरा बना रहता है। अनदेखी करने की बजाए सही तरीके से इलाज करवाएं। 


 

Related News