19 APRFRIDAY2024 9:33:08 AM
Nari

इन 5 तरीकों से करें तांबे के बर्तन साफ

  • Updated: 08 Apr, 2017 12:18 PM
इन 5 तरीकों से करें तांबे के बर्तन साफ

पंजाब केसरी (इंटीरियर डैकोरेशन): भारत में आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। तांबे के बर्तन में खाना खाने से शरीर के रोग दूर हो जाते हैं। इसके अलावा अगर इसके बर्तनों में पानी पिया जाए तो इससे शरीर को काफी फायदा मिलता हैं लेकिन दिक्कत तब आती हैं जब इसे साफ करने की बारी आती हैं। दरअसल, तांबे के बर्तन समय के साथ-साथ काले पड़ने लगते हैं इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बतांएगे जिन्हें फॉलों करके आप तांबे के बर्तनों को आसानी से साफ कर सकते हैं।

 

1. सिरका और नमक

तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए सिरका और नमक काफी कारगार है। सिरके और नमक नमक को बराबर मात्रा मिलाकर इनका घोल तैयार कर लें। फिर इस घोल को बर्तनों पर तब तक रगड़े जब तक इसमें से चिपचिपापन या ग्रीस ना निकल जाएं।

2. नींबू

अगर आपके बर्तनों में दाग पड़ गए है तो ऐसे में आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींब के आधे स्लाइस को बर्तनों पर रगड़े और फिर साफ पानी से बर्तनों को धो लें।

3. सिरका और आटा

सबसे पहले एक कटोरी में सिरका और नमक मिलाएं। उसके बाद इसमें आटा डाल कर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को बर्तनों पर रगड़े और गर्म पानी से धो लें।

4. बेकिंग सोडा

इन सब के अलावा आप बेकिंग सोडे का भी इस्तेमाल कर सकते हो। खाली बेकिंग सोडा लेकर तांबे के बर्तनों को धोएं।

Related News