18 APRTHURSDAY2024 10:52:10 PM
Nari

इन 3 राशियों के पुरुषों से कभी न करें शादी, पछताना पडे़गा पूरी उम्र!

  • Updated: 14 Apr, 2018 06:32 PM
इन 3 राशियों के पुरुषों से कभी न करें शादी, पछताना पडे़गा पूरी उम्र!

कोई काम करते समय हम लोग हर बात को सावधानी से परखते और जानने की कोशिश करते हैं लेकिन लाख कोशिश के बाद भी कोई न कोई गलती कर ही बैठते है। ऐसा ही लाइफपार्टनर चुनते समय होता है। अक्सर हम लोग अपना हमसफर चूज करते समय उसमें मनचाही खूबियां चाहते है। हम चाहते है कि लाइफपार्टनर ऐसा हो, जिसके साथ पूरी जिंदगीभर साथ निभाया जा सकें और शादी के बाद किसी तरह की कोई दिक्कत न हो लेकिन ऐसा होना न मुमकिन है। परन्तु आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस मामले में राशिफल आपकी मदद जरूर कर सकता है। जी हां, आज हम आपको कुछ राशियों के पुरूषों के बारे में बताएंगे, जिनके साथ शादी बिल्कुल न करें! क्योंकि यह अच्छे पति साबित होने में असफल हो जाते है। 

 

ऐसा नहीं है कि इन 3 राशियों के सभी पुरूषों में अच्छा पति बनने की काबिलियत नहीं है। हर इंसान में अपनी अलग खूबी होती है, जिससे वह अपनी अलग पहचान बनाता है। अगर उस खूबी और राशि के हिसाब से देखा जाएं तो इन 3 राशियों के पुरूष अच्छे पति बन नहीं पाते। 

 


1. मीन राशि 
इस राशि  के जातक को मिलने के बाद आपको लगेगा कि इससे अच्छा लाइफपार्टनर कोई और हो ही नहीं सकता लेकिन इस राशि के पति सबसे बुरे माने जाते है इसलिए इनसे संभलकर रहना चाहिए। इस राशि के पति शक्की मिजाज के होते हैं। इनके अंदर हमेशा इनसिक्योरटी की भावना बनी रहती है। हमेशा अपनी पत्नी की गलतियां ढूंढते रहते है। इनमें एक खूबी है कि इनसे लड़कियां झट से इम्प्रैस भी हो जाती है लेकिन असलियत शादी के बाद सामने आती है। 


2. कन्या राशि 
वैसे तो इस राशि के पुरूष बुद्धिमान, सुलझे और समझदार होते है लेकिन यह हमेशा अपनी बीबी का अपने काबू में रखना चाहते है। उसका अपने काबू में न देखर इस राशि के पुरूष शारीरिक और मानसिक रुप से अपनी पत्नी पर हावी हो जाते है। पहली नजर में तो देखर ऐसा लगते है कि यह अपनी बीवी को सिर आंखों पर रखेंगे लेकिन असलिय शादी के बाद ही पता चलती है। 


3. वृषभ राशि
इस राशि के लोग स्वभाव में तो शांत होते है और सभी काम समझदारी से करते है लेकिन यह रोमांटिर हसबैंड बनने में सफल नहीं होते। दरअसल, इस राशि के पुरूष को रोमांस करना आता ही नहीं। यहीं वजह है कि अक्सर इनके रिश्ते में कड़वाहट भरी रहती है। इनका अनरोमांटिक स्वभाव ही इन दोनों के बीच की दूरियां बढ़ा देता है। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News