19 APRFRIDAY2024 2:28:16 PM
Nari

सावधान ! तांबे के बर्तन में भूलकर भी ना रखें ये चीजें

  • Updated: 10 Apr, 2017 09:57 AM
सावधान ! तांबे के बर्तन में भूलकर भी ना रखें ये चीजें

पंजाब केसरी(सेहत) :  हम शुरू से ही सुनते आ रहे हैं कि तांबे के बर्तन में रखा पानी शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें रखा पानी रोज पीने से शरीर कई रोगों से बचा रहता है। लेकिन कुछ लोग सोचते हैं कि जैसे इसमें रखा पानी हमें लाभ देता है वैसे ही अगर हम इसमें और भी चीजें रखकर प्रयोग में लाएगें तो पता नहीं कितने फायदे होंगे। लेकिन आज हम आपको बता दें कि किसी भी चीज को तांबे के बर्तन में रखने से बचना चाहिए नहीं तो वे जहर बन सकती हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें आपको तांबे के बर्तन में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।


1. दही 
यदि दही को तांबे के बर्तन में रखा जाए तो इससे मिलने वाले फायदे होने की जगह उल्टा होता है।दही में मौजूद पोषक तत्व तांबे के साथ रिएक्ट करते हैं जिस वजह से लोगों को फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए भूलकर भी दही को कभी भी तांबे के बर्तन में नहीं जमाना चाहिए।


2. अचार
अचार को खासकर तांबे के बर्तन में रखने से बचना चाहिए। दरअसल, अचार में खट्टापन होने की वजह से यह तांबे के बर्तन में खराब हो जाता है। सिरके वाला अचार भी नहीं रखना चाहिए क्योंकि सिरका मेटल के साथ मिलकर प्रतिक्रिया करने लगता है जिस वजह से कॉपर पॉइजनिंग हो सकती है।


3. नींबू
लेमन जूस में मौजूद एसिड तांबे के साथ मिलकर रिएक्ट करते हैं जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। इसकी वजह से लोगों में गैस बनना, पेट में दर्द जैसी समस्या होती है। इसलिए इसका तांबे के बर्तन में रखकर सेवन करना किसी जहर से कम नहीं है।


4.सिट्रिक फूड
किसी भी तरह की खट्टी चीजों को तांबे के बर्तन में रखने से बचना चाहिए। तांबे के बर्तन में रखने के बाद इन चीजों को खाने से कमजोरी और आलस आने लगता है। साथ ही अगर आप लंबे समय तक तांबे में रखी चीजें खाते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। इस कारण चक्कर और बेहोशी आने लगती हैं।


 

Related News