25 APRTHURSDAY2024 1:48:14 AM
Nari

डिलीवरी बाद अगर दिखाई दें ये 5 संकेत तो ना करें नजरअंदाज

  • Updated: 03 May, 2018 12:23 PM
डिलीवरी बाद अगर दिखाई दें ये 5 संकेत तो ना करें नजरअंदाज

डिलीवरी नोर्मल हो सीजेरियन मां के शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ होने के लिए थोड़ा समय लगता है। डिलीवरी के बाद औरतों को कई तरह की परेशानियां होती है जैसे रक्तस्राव, थकान, दर्द आदि। इसके अलावा भी डिलीवरी के बाद महिलाओं को और भी कई छोटी मोटी परेशानियां होती हैं। मगर कई बार ये आम सी दिखने वाली समस्याएं आगे चलकर बहुत घातक भी हो सकती हैं। आज हम आपको डीलवरी के बाद होने वाले एेसी ही छोटी-मोटी समस्याओं के बारे में बताएंगो जो दिखने में तो मामूली सी लगती हैं पर यह होती बड़ीं गंभीर हैं। 

 

1. तेज सिर दर्द
कई बार तनाव के कारण सिर दर्द होना आम है लेकिन यह दर्द लगातार रहे तो तुंरत डॉक्टर से संपर्क करे। ये समस्या  प्री-एक्लेमप्सिया का ही संकेत है। सिर दर्द कि ये समस्या डिलीवरी के पहले भी हो सकती है और बाद में भी। इस समस्या में आपको धुंधला दिखाई देना, मितली या उल्टी जैसी होना लगता है। कभी भी एेसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।  

 

2. हाई ब्लड प्रेशर
डिलीवरी के बाद कई महिलाओं का ब्लड प्रैशर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ये भी प्री-एक्लेमप्सिया का ही संकते हैं। ये एक खतरनाक बीमारी है। इसका खतरा डिलीवरी से पहले और बाद दोनों तरह से बना रहता है। 

 

3. सांस लेने में परेशानी
कुछ महिलाओं को डिलवरी के बाद सांस लेने में परेशानी होने लगती हैं। ये समस्यां पल्मनरी एम्बोलिस्म का संकेत हो सकता है। इस प्रॉब्लम के कारण महिला की जान तक जा सकती हैं। डिलवरी के बाद एेसी को प्रॉब्लम हो तो डॉक्टर से तुंरत संपर्क करें। 

 

4. 6 घंटों तक पेशाब न आना
डिलवरी के बाद यदि आपको 6 घंटों तक पेशाब नहीं आता तो इस बात को नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। एेसे परेशानी होने पर तुंरत ही डॉक्टर से संपर्क करें। 

 

5. सीने में दर्द
कई महिलाओं को प्रसव के बाद सीने में दर्द होने लगता है। एेसा सीने में संक्रमण या मांसपेशियों में पैदा खिंचाव भी हो सकता है। इसके अलावा अगर खांसते हुए मुंह से खुन आए तो यह एम्बोलिस्म का संकेत हो सकता है। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News