20 APRSATURDAY2024 8:25:41 AM
Nari

पेट के नीचे दर्द को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकती हैं परेशानी

  • Updated: 09 Mar, 2017 06:46 PM
पेट के नीचे दर्द को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकती हैं परेशानी

Appendix Pain :  पेट में हल्की दर्द होने पर कुछ लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार पेट दर्द के यह छोटे-छोटे कारण बड़ी वजह बन सकते हैं। अपेंडिक्स पेट की ऐसी बीमारी है जिसके लक्षणों को जानना बहुत जरूरी है। इन अपेंडिक्स के लक्षणों को नजअंदाज करने से और बीमारी बढ़ने से आप्रैशन की नौबत भी आ सकती है। 

 

क्या है अपेंडिक्स
अपेंडिक्स पेट की दाई तरफ छोटी आंतों और बड़ी आंतों के बीच में होती है। यह खाना पचाने का काम भी करती है। कई बार खाने के बीज अपेंडिक्स की नली में फस जाते हैं। इसमें गंदगी जमा होने पर सूजन आ जाती है। जिसका इलाज करना बहुत जरूरी है।  अपेंडिक्स के असहनीय दर्द में अपनाएं कुछ घरेलू उपचार

 

अपेंडिक्स के लक्षण

1. पेट के दाएं हिस्से पर दर्द
पेट की दाएं तरफ निचले हिस्से पर तेज दर्द होता है तो इसे नजरअंदाज न करें। यह अपेंडिक्स का कारण हो सकता है। इससे हल्का से दबाने पर भी दर्द होना शुरू हो जाता है। 

 

2. उल्टी आना
पेट में जब अपेंडिक्स का दर्द उठता है तो इसके साथ उल्टी आनी भी शुरू हो जाती है। जब दर्द के साथ उल्टी आएं तो इसे नजरअंदाड न करके डॉक्टरी सलाह जरूर लें। 

 

3. भूख न लगना
अपेंडिक्स की परेशान होने पर भूख भी कम लगती है। कुछ भी खाने का मन नहीं करता और पेट में भारी पन रहता है। 

 

4. जीभ पर सफेद परत जमना 
पेट खराब हो तो मुंह का स्वाद भी खराब हो जाता है। जीभ पर सफेद रंग की परत जम जाए तो इसका मतलब है कि पेट में गड़बड़ी है। इस तरह के संकेत को नजरअंदाज न करके डॉक्टरी जांच जरूर करवाएं। 

 

5. बुखार होना
अपेंडिक्स की परेशानी होने पर सेहत बिगड़ भी सकती है। इससे बुखार भी आ जाता है। 

 

6. डायरिया  
पेट में गड़बड़ी के कारण दस्त और उल्टी की परेशानी भी हो सकती है। डायरिया से बचने के लिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। 

 

7. कब्ज
खाना सही तरीक से ना पचने के कारण कब्ज की समस्या भी हो सकती है। इससे बचने के लिए अपेडिक्स का जल्दी इलाज करवाएं। 

 

8. पेट की गैस
इस परेशानी के आने से पाचन क्रिया भी खराब हो जाती है। जिससे पेट मेें गैस बननी शुरू हो जाती है। 

 

Related News