18 APRTHURSDAY2024 7:01:37 AM
Nari

इन Foods को दोबारा न करें गर्म, बन जाएंगे जहर!

  • Updated: 10 Jul, 2017 03:18 PM
इन Foods को दोबारा न करें गर्म, बन जाएंगे जहर!

पंजाब केसरी (सेहत): लोग अक्सर बचे हुए खाने को फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं और बाद में उस खाने को गर्म करके खाते हैं लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार कुछ फ्रूड्स ऐसे हैं जो दोबारा गर्म करने से वो जहर बन जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे आहारों के बारे में बताएंगे, जिसे गर्म करके खाने से स्वस्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।

1. चुकंदर
चुकंदर हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। इसे सलाद के रूप में खाया जाता है। कुछ लोग इसकी सब्जी बनाकर भी खाते हैं। यह शरीर में खून की कमी पूरी करता है। इसमें नाइट्रेट की मात्रा बहुत अधिक होती है इसलिए इसे दोबारा गर्म करने की बजाए ठंडा ही खाना बेहतर है।

2. आलू 
आलू बनाकर बहुत अधिक देर तक रख दिया जाए तो इनमें मौजूद न्यूट्रिशंस खत्म हो जाते हैं। ठंडा करने पर इसमें बॉटूलिस्म नामक बैक्टीरिया पनप जाता है। जब आलू को दोबारा गर्म किया जाता है तो भी यह बैक्टीरिया नही मरता। जिससे सेहत बिगड़ने का डर रहता है।

3. तेल
लोग घर पर ही खाने की कई चीजें डीप फ्राई करते हैं। बचे हुए तेल को लोग फैंकने की बजाए दोबारा अन्य सब्जियों में इस्तेमाल करते है। बचे हुए तेल को दोबारा प्रयोग करने से उसमें फ्री रेडिकल्स बनते हैं, जिससे आगे चलकर कैंसर और अल्जाइमर जैसी घातक बीमारियां हो सकती है।
 
4. चिकन
चिकन खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती लेकिन इसे दोबारा गर्म करने से इसमें मौजूद प्रोटीन कॉम्पोजिशन बदल जाता है। जिसे पचाने में परेशानी होने के कारण कब्ज भी हो सकती है। 

5. अंडे
अक्सर लोग उबले हुए अंडे को दोबारा गर्म करके खाते है। अंड़े को दोबारा गर्म करने से उसमें मौजूद प्रोटीन खराब हो जाता है। जिससे पाचन तंत्र को नुकसान होता है।
 

Related News