20 APRSATURDAY2024 3:24:40 AM
Nari

दांतों को रखना है स्वस्थ तो सोने से पहले ब्रश करना न भूलें

  • Updated: 24 Jun, 2017 04:30 PM
दांतों को रखना है स्वस्थ तो सोने से पहले ब्रश करना न भूलें

पंजाब केलसरी (सेहत) : दांतों को स्वस्थ रखने के लिए रात को ब्रश करना न भूलें। इसे करने से दांतों पर चिपका प्लाक निकल जाता है। यह बैक्टीरिया की एक पतली परत है जो दांतों में  कैविटी और मसूड़ों में बीमारी पैदा कर देती है। अगर इस पर ध्यान न दिया जाए तो दांत कमजोर हो जाते हैं और गिरने लगते हैं। रात में सोने से पहले दांतों को एक बार जरुर ब्रश करें। 

1. ब्रश न करने के नुकसान
ब्रश करने से दांतों में फंसे  भोजन के टुकड़े निकल जाते हैं। यह प्लाक को निकालने में भी मददगार होता है जो की दांतों में बैक्‍टीरिया पैदा करता है। जिन आहारों में शक्कर की मात्रा ज्यादा हो उसे खाने के बाद ब्रश जरुर करें। एेसे में अगर ब्रश न किया जाए तो दांत सड़ने लगते हैं।

2. क्यों होती है बीमारी
बदलते लाइफस्टाइल में गलत खान-पान के कारण भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। आजकल लोग फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं और खाने के बाद दांत भी साफ नहीं करते। कई लोग रात को दूध पीते हैं और ब्रश करना जरूरी नहीं समझते। एेसे में मुंह से आने वाली बदबू इस समस्या की शुरुआत है।

3. दांतों की सफाई
रात को सोने से पहले ब्रश करने की आदत डालें। अगर आप कुछ भी खाएं और ब्रश न भी करें पर कुल्ला जरुर करें। ब्रश को आगे-पीछे, ऊपर-नीचे और अंदर-बाहर धीरे-धीरे घुमाते हुए हल्के हाथों से करें। जीभ को साफ करना न भूलें।
  

Related News