25 APRTHURSDAY2024 5:22:52 PM
Nari

भूलकर भी न करें, इन बीमारियों में आम का सेवन

  • Updated: 02 May, 2017 10:18 AM
भूलकर भी न करें, इन बीमारियों में आम का सेवन

पंजाब केसरी (सेहत) : गर्मी के मौसम में आम हर एक घर में मिल जाता है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सब लोगों को आम खाना बहुत पसंद होता है। वैसे तो इससे सेहत को काफी फायदे मिलते हैं लेकिन जिन लोगों को 'डायबिटीज' या ऐसी ही कोई अन्य बीमारी हो उन्हें आम का कम सेवन करना चाहिए, नहीं तो इससे नुकसान हो सकता है। आइए जानिए ऐसी ही कुछ बीमारियों के बारे में जिसमें आम का अधिक सेवन करने से शरीर को नुकसान हो सकता है।

1. 'डायबिटीज'
जिन लोगों को 'डायबिटीज' की 'प्रॉब्लम' हो उन्हें आम का कम सेवन करना चाहिए। आम काफी मीठा होता है जिससे शरीर का 'शुगर लेवल' बढ़ जाता है।

2. पेट की समस्या
आम का ज्यादा सेवन करने से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ती है जिससे दस्त लग सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को पेट की कोई और परेशानी हो उन्हें भी आम का सेवन करने से बचना चाहिए।

3. मोटापा
जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है उन्हें भी आम नहीं खाने चाहिए। इसमें कैलोरी और 'शुगर' होती है जिससे शरीर का मोटापा बढ़ सकता है।

4. एलर्जी
आम को जल्दी पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल किया जाता है। जिन लोगों को एलर्जी की समस्या होती है उन्हें आम का सेवन नहीं करना चाहिए।

5. दिल के रोगी
इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है जिससे  ज्यादा आम खाने से शरीर में कोलेस्ट्रोल बढ़ जाता है जो दिल के रोगियों को नुकसान पहुंचाता है।

6. अस्थमा
अस्थमा के रोगियों को भी आम का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें 'एनाकार्डिक एसिड' होता है जो सांस लेने में परेशानी पैदा करता है।

7. दांत
आम में विटामिन-सी होता है। इसके अधिक सेवन से शरीर में विटामिन की मात्रा बढ़ जाती है जिससे दांतो और मसूढ़ों को नुकसान पहुंचता है।

8. मुंह के छाले
आम की तासीर गर्म होती है। जिन लोगों के मुंह में छाले हों उन्हें आम नहीं खाने चाहिए।


 

Related News