19 APRFRIDAY2024 3:16:05 AM
Nari

30 की उम्र होने पर भी खा रहे हैं ये चीजें तो होगा नुकसान

  • Updated: 15 Jun, 2017 04:21 PM
30 की उम्र होने पर भी खा रहे हैं ये चीजें तो होगा नुकसान

पंजाब केसरी(सेहत)-  स्वाद के लिए लोग कई तरह के फूड खाते हैं। कुछ लोग तो अपनी डाइट पर भी ध्यान नहीं देते,जिससे बाद में सेहत पर बुरा असर पड़ता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है,तले हुए खाने या हैवी फूड को पचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि 30 की उम्र के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। कैल्शियम की कमी,पाचन क्रिया की गड़बड़ी और थकान आम परेशानियां हैं। इस दौरान अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिेए। कुछ ऐसे फूड्स हैं जिनको खाने से परहेज करना ही बेहतर है। 


1. प्रोटीन और एनर्जी बार
अच्छी डाइट का असर सेहत और त्वचा पर भी अच्छा ही पड़ता है। पहले हो सकता है कि आप नाश्ते को नजरअंदाज करके एनर्जी बार या फिर प्रोटीन युक्त स्नैक्स ही खाते हैं लेकिन इस समय आपको इन चीजों से कोई फायदा नहीं होने वाला। इसके अलावा आप फल,सब्जियों,अंकुरित दालोें जैसे हैल्दी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें और एनर्जी बार जैसी चीजों से दूरी बना लें। 

2. व्हाइट ब्रैड
मैदा और इससे बनी चीजे खाना से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इनमें ग्लूकोज और शूगर बहुत ज्यादा मात्रा में होती है। इसकी जगह पर आप होल ग्रेन फूड्स खा सकते हैं,जिससे ब्लड शूगर और वजन पर कंट्रोल रहता है। 

3. ओरियो
बच्चो की तरह कुछ बड़े लोग भी क्रीम वाले कुकीज खाने के शौकिंन होते हैं। यह खाने में टेस्टी तो होते हैं लेकिन इनमें हाई कैलोरी भी होती हैं। 30 की उम्र के बाद इस हाई कैलोरी को बर्न करना आसान काम नहीं है। 

4. बटर पॉपकोर्न
पिक्चर देखते समय पॉपकोर्न खाने का मजा अलग है लेकिन बटर वाले पॉपकोर्न आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे दिल की बीमारी होने का भी डर रहता है।  इसकी जगह पर आप प्लेन पॉपकोर्न खा सकते हैं। 

5. मार्जरीन
मार्जरीन(Margarine)मार्जरीन अलग-अलग तरह के वनस्पति तेल को मिलाकर बनता है। यह सेहत के लिए हानिकारक है। इससे दिल की बीमारियां होने का डर रहता है। इससे बढ़ती उम्र का असर जल्दी चेहरे पर दिखना शुरू हो जाता है।

Related News