19 APRFRIDAY2024 2:28:45 PM
Nari

दूध के साथ भूलकर भी न करें इन 7 चीजों का सेवन

  • Updated: 07 Aug, 2017 05:51 PM
दूध के साथ भूलकर भी न करें इन 7 चीजों का सेवन

दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। इसके अलावा दूध का सेवन करने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है। बच्चे हों या बूढे़ सभी को रोजाना दूध जरूर पीना चाहिए लेकिन खाने की कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका अगर दूध के साथ सेवन किया जाए तो शरीर को नुकसान भी हो सकता है। आइए जानिए किन चीजों को दूध के साथ 
खाने से बचना चाहिए।

1. उड़द की दाल
ज्यादातर घरों में रात के समय ही दाल बनती है और रात को सोने से पहले ही कई लोग दूध का भी सेवन करते हैं लेकिन उड़द की दाल खाने के बाद कभी भी दूध न पीएं क्योंकि इन्हें पचाने में काफी समय लगता है और इससे पेट संबंधी कई समस्याएं हो जाती हैं।
PunjabKesari
2. नमकीन चीजें
कुछ लोग दूध के साथ नमकीन बिस्कुट या कोई और नमक वाली चीज खा लेते हैं लेकिन इससे दूध से मिलने वाले पोषक तत्वों में कमी आ जाती है। इसके अलावा अगर हमेशा दूध के साथ नमकीन चीजें खाई जाएं तो स्किन रोग भी हो सकता है।
PunjabKesari3. प्याज
दूध पीने से पहले या तुरंत बाद में अगर कच्चे प्याज का सेवन किया जाए तो स्किन इंफैक्शन हो सकती है। इससे दाद और खुजली जैसी कई समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।
PunjabKesari4. मिर्च-मसाले वाला खाना
अधिक मिर्च-मसाले वाला भोजन खाने के बाद भी दूध नहीं पीना चाहिए। इससे पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और पेट में गैस की समस्या भी हो सकती है।
5. मछली
मछली खाने के बाद कभी भी दूध या इससे बनी किसी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे स्किन पर सफेद दाग हो जाते हैं।
6. दही या नींबू
दूध पीने के बाद दही, नींबू या किसी और खट्टी चीजों का सेवन करने से बदहजमी हो जाती है। इससे पेट में जाकर दूध फट जाता है और एसिडिटी, उल्टी या मतली जैसी समस्या हो जाती है।
7. केला
वैसे तो लोग दूध में केला डालकर शेक बनाकर पीते हैं लेकिन अगर कफ की समस्या हो तो इन दोनों का साथ में सेवन करने से बचना चाहिए।


 

Related News