20 APRSATURDAY2024 2:59:00 PM
Punjab

प्लाट के कब्जे को लेकर चली गोलियां, तल्वारें व ईटें

  • Edited By Mohit,
  • Updated: 10 Mar, 2019 09:52 PM
प्लाट के कब्जे को लेकर चली गोलियां, तल्वारें व ईटें

माछीवाड़ा साहिब (टक्कर): थाना कूम कलां के पास गांव फतेहगढ़ जट्टा में आज दोपहर प्लाट के कब्जे को लेकर गोलियां, तल्वारें और ईटें चली, जिसमें दोनों गुटों के मग्गर सिंह, बूटा सिंह, जोबनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और हरजिंदर सिंह जख्मी हो गए।

सिविल अस्पताल कूम कलां में जख्मी मग्गर सिंह ने बताया कि उसने अपने घर के पास एक प्लाट पर पिछले कई सालों से कब्जा किया है और उसने कुछ महीने पहले एक और प्लाट गांव वासी केवल सिंह से खरीदा है। केवल सिंह का भतीजा और गांव की सरपंच का पति हरजिंदर सिंह उस प्लाट पर अपना हक जता रहे थे जिस संबंधी उसने अदालत में केस भी दर्ज किया है। 

PunjabKesari

मग्गर सिंह ने आरोप लगाया कि आज दोपहर करीब 2ः30 बजे हरजिंदर सिंह अपने साथ 20 से 25 लोगों को प्लाट पर कब्जा करने के लिए ट्रैक्टरों, जिप्सी पर सवार हो कर आए। हरजिंदर सिंह ने उनके प्लाट पर पिल्लर लगाने की तैयारी शुरु करने लगे कि झगड़ा शुरु हो गया। मग्गर सिंह ने आरोप लगाया कि जब उसने और पारिवारिक मैंबरों ने हरजिंदर सिंह को कब्जा करने से रोका तो उसने और उसके साथ आए लोगों ने तल्वारें और ईटों से हमला बोल दिया।

PunjabKesari

शिकायतकर्ता अनुसार हरजिंदर सिंह ने अपने रिवाल्वर से 6 फायर भी किए जिससे एक फायर उसके भतीजे बूटा सिंह के हाथ पर लगा जबकि तल्वारों और ईटों से हुए हमले में वह खुद गंभीर जख्मी हो गया और उसके पारिवारिक मैंबर जोबनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह के भी चोटें लगी। यह सभी लोग कूम कलां अस्पताल में ईलाज अधीन हैं।
 

Related News