लेट नाईट खाना खाने के नुकसान : लोगों का लाइफस्टाइल आजकल बहुत बदल गया है। पहले लोग सुबह जल्दी उठते और रात को जल्दी सोते थे,उनके खाने का समय भी नियम के मुताबिक ही होता था। इसी वजह से वह हैल्दी लाइफ जीते थे लेकिन आजकल लोग रात को खाना भी देरी से खाते हैं। जिससे उनके सोने का समय और सेहत दोनों ही प्रभावित होती हैं। आप भी लेट नाइट डिनर के आदी हैं तो एक बार इसके नुकसान जानना भी बहुत जरूरी है। हो सकता है सेहत से जुड़ी परेशानी की वजह आपका रात को देर से खाना खाना हो।
1. कोलेस्ट्रॉल बढ़ना
रात को बहुत देर से खाना खाते हैं तो इसे पचाने में भी परेशानी होती है। जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और दिल की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।
2. तनाव
खाना देर से खा रहे हैं तो इससे नींद में भी दिक्कत आनी शुरू हो जाती है। जिससे सुबह सारा दिन थकान रहती है और तनाव पैदा होने लगता है। तनाव मुक्त जिंदगी चाहते हैं को रात को जल्दी खाना खाएं।
3. हाई ब्लड प्रैशर
खाना खाने के बाद कोई काम न करने से शरीर खाना नहीं पचा पाता। जिससे हाई बी.पी की परेशानी भी होने लगती है।
4. डायबिटीज
खाना खाने के बाद अक्सर लोग मीठा भी खाते हैं,जिससे ब्लड शूगर का लेवल बढ़ना शुरू हो जाता है। जिससे बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। रात को जल्दी खाना खाएं और सैर भी जरूर करें।
5. अपच
जिन लोगों को अपच की परेशानी रहती है,उनको कभी भी देर से खाना नहीं खाना चाहिए। इससे परेशानी और भी बढ़ सकती है।
6. नींद न आना
कई बार रात को लेट खाना खाने से फूड पाइप में आना शुरू हो जाता है। जिससे बेचैनी और घबराहट भी होने लगता है और नींद भी नहीं आती।