18 APRTHURSDAY2024 11:55:26 PM
Nari

रात 10 बजे के बाद करेंगे ये काम तो झेलनी पड़ेगी कई परेशानियां

  • Updated: 30 Jun, 2017 04:26 PM
रात 10 बजे के बाद करेंगे ये काम तो झेलनी पड़ेगी कई परेशानियां

पंजाब केसरी(सेहत): सेहतमंद रहने के लिए खानपान की अच्छी आदतों का होना बहुत जरूरी है। अक्सर लोग बिजी लाइफस्टाइल के चलते बेवक्त खाना खाते हैं जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग रात में 10 बजे के बाद डिनर करते है जोकि गलत है। दरअसल, रात में 10 बजे के बाद शरीर के कई फंक्शन दिन के मुकाबले धीरे हो जाते हैं, जिससे शारीरिक संबंधित कई समस्याएं हो सकती है। एेसे में लेट नाइट कुछ कामों को करने से परहेज करें। आज हम आपको बताएंगे रात को कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए। 

1. चाय या काफी 
PunjabKesari
रात को काफी या चाय पीने से नींद न आने या फिर बार-बार यूरिन आने की समस्या हो सकती है। एेसे में काफी या चाय पीने से परहेज करें। 

2. शराब पीना
PunjabKesari
कुछ लोग रात को डिनर के बाद शराब का सेवन करते हैं लेकिन इससे सिर दर्द और अपच का सामना करना पड़ सकता है।

3. लेट नाइट डिनर
लेट नाइट डिनर करने से एसिडिटी और गैस की प्रॉब्लम हो सकती है। इसीलिए रात को समय पर खाना खाएं और थोड़ी सैर करें। 

4. मीठा
अगर आप अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो भूलकर भी रात को मीठा या चॉकलेट न खाएं। इससे वजन बढ़ता है।

5. मोबाइल का इस्तेमाल
आजकल अधिकतर लोग लेट नाइट तक मोबाइल या फिर लैपटॉप का इस्तेमाल करते है, जिससे आंखों पर बुरा असर पड़ता है।  

6. स्मोकिंग
PunjabKesari
स्मोकिंग करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वहीं सोने से पहले स्मोकिंग करने से नींद न आने की समस्या हो सकती है। 

Related News