20 APRSATURDAY2024 8:51:20 AM
Nari

सीजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाएं न करें ये 5 काम

  • Updated: 06 Oct, 2017 04:27 PM
सीजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाएं न करें ये 5 काम

सिजेरियन के बाद देखभाल  : मां बनना सौभाग्य की बात होती है। बच्चे के गर्भ में आने से लेकर जन्म तक महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक बच्चे का जन्म महिला का भी दूसरा जन्म होता है। इस दौरान महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। वहीं डिलीवरी के भी दो तरीके होते हैं- एक नार्मल और दूसरा सीजेरियन। सीजेरियन में महिलाओं को डिलीवरी के दौरान तो ज्यादा दर्द नहीं होता लेकिन बाद में काफी देखभाल की जरूरत होती है क्योंकि अगर सीजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाएं अपने शरीर का ध्यान न रखें तो आगे चलकर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सीजेरियन के बाद महिलाओं को कुछ दिनों तक काफी सावधानियां बरतनी चाहिएं जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे

 

1. सीजेरियन के बाद महिलाओं को ऐसे काम बिल्कुल नहीं करने चाहिए जिससे पेट पर जोर पड़े। इससे टांके टूटने या उनमें सूजन होेने का खतरा रहता है।


2. ऑपरेशन के करीब 2 महीनों तक महिलाओं को कोई भी भारी चीज नहीं उठानी चाहिए।


3. सीजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में उन्हें कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है लेकिन सिर्फ पोषक तत्व ही नहीं शरीर को पानी की भी काफी जरूरत होती है। ऐसे में ऑपरेशन के बाद शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाना चाहिए।


4. सीढ़ियां चढ़ने उतरने से भी महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे पेट पर जोर पड़ता है और कई बार ब्लीडिंग भी होने लगती है।


5. सीजेरियन डिलीवरी के बाद कम से कम 2-3 महीनों तक शारीरिक संबंध बनाने से भी बचना चाहिए। 
 

Related News