23 APRTUESDAY2024 8:06:59 AM
Nari

गलती से भी न लगाएं बालों पर ये चीजें, नहीं तो झड़ने लगेंगे बाल!

  • Updated: 09 Sep, 2017 10:47 AM
गलती से भी न लगाएं बालों पर ये चीजें, नहीं तो झड़ने लगेंगे बाल!

लंबे और खूबसूरत बाल किसे पसंद नहीं। ज्यादातर लड़कियों का सपना यहीं होता है कि उनके बाल बाकी लड़कियों से बेहतर हो। बालों को खूबसूरत बनाने के लिए लड़कियां तरह-तरह की हेयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। घर में मौजूद चीजों को भी ट्राई करती है लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती है जो बालों को फायदे पहुंचाने के बजाएं। उन्हें नुकसान पहुचा सकती है। यहां तक की झड़ते बालों की समस्या और गंजेपन तक का सामना करना पड़ सकता है। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको लगाने से आप गंजे भी हो सकते है। 

 

बेसन 
बालों में बेसन लगाने से ड्रैंडर्फ की समस्या हो सकती है और गंजेपन की संभावना भी बढ़ सकती है। इसलिए बेसन का इस्तेमाल करने से पहले किसी की सलाह जरूर लें।

बेकिंग सोडा 
बहुत से लोग बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते है जिनमें बेकिंग सोडे का भी इस्तेमाल किया होता है। दरअसल बेकिंग सोडा बालों की चमक को गायब करके उनके गिरने में मदद करता है। 

आलू 
आलू एक ब्लीचिंग एजेंट है जो चेहरे को तो फायदा पहुंचाता है लेकिन बालों का रंग सफेद कर सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आलू का इस्तेमाल बालों पर करने से पहले किसी एक्सपर्ट की मदद लें। 

सिरका 
अगर आप भी सिरके का इस्तेमाल बालों  में करते है तो अपनी इस गलती को अभी सुधार दें क्योंकि यह बालों की ड्राइनेस बढ़ाता है और उनकी चमक को कम कर देता है। 

बीयर 
बीयर को बिना डाइल्यूट किए इसे बालों में लगाने से उनका रंग सफेद हो सकता है। इतना ही नहीं, बल्कि गंजेपन की समस्या भी हो सकती है। 
 

Related News