24 APRWEDNESDAY2024 7:22:03 PM
Nari

इस तरह खुद ही बनाएं मोबाइल कवर

  • Updated: 30 Jun, 2017 04:03 PM
इस तरह खुद ही बनाएं मोबाइल कवर

पंजाब केसरी (इंटीरियर): मोबाइल फोन हम सब की लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। मोबाइल को ज्यादा समय तक सुरक्षित रखने के लिए उनका कवर होना जरूरी है। अगर कनर की बात करें तो मोबाइल कवर भी ट्रैंडी होना चाहिए, जिससे मोबाइल फोन का अच्छा लुक मिल सकें। इन दिनों मार्कीट में आपको एक से बढ़ एक मोबाइल कवर मिल जाएगा, लेकिन इनकी कीमत देना हर किसी के बस की बात नहीं होती। कुछ लोग ऐसे होते है, जो ज्यादा महंगे मोबाइल कवर खरीदने से तौबा करते, लेकिन ट्रैंडी कवर का शौक पूरा रखते है। ऐसे में हम आपको घर पर ही इन फैंसी मोबाइल वेक कवर बनाने का तरीका बताएंगे, जिससे आप खुद ही तरह-तरह के ट्रैंडी मोबाइल कवर बना सकती है। 


जरूरी सामग्री 

- 1 ग्लिटर पेपर
- ग्लू
- कैंची
- मैग्नेटिक बटन
- सूखा शिमर
- 1 पतला ब्रश

कवर बनाने का तरीका 

1. ग्लिटर पेपर लेकर, उसपर मोबाइल फोन का कवर रखकर मार्क कर लें। कमरे की जगह पर निशान लगा लें। 

2. अब निशान लगाकर उस पेपर को काट लें। अब इस पेपर को चारों तरफ से मोबाइल जैसा आकार दें।  फल्पि कवर को बंद करने के लिए मैग्नेटिक  बटन के लिए पेपर का टुकड़ा काट दें। 

3. अब ग्लू की मदद से उस मैग्नेटिक बटन को उस पेपर पर जोड दें। अब एक ट्रांसपेरैंट बैक कवर को ग्लिटर पेपर की उल्टी साइड ऱखकर जोड़ दें। आप चाहें तो इसमें ग्लिटर डालें। 

आप ऐसे ही अलग-अलग तरीकों से घर पर मोबाइल कवर बना सकते है, जिससे मोबाइल को अलग ही लुक मिलेगा। साथ ही पैसों का खर्चा भी कम होगा। आप चाहें तो रोज बदल-बदल कर मोबाइन कवर लगा सकती है।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

Related News