20 APRSATURDAY2024 10:31:14 AM
Beauty

DIY Toothpaste: दांतों में नहीं लगेगा कीड़ा और पीलापन भी हो जाएगा दूर

  • Updated: 09 Oct, 2017 04:15 PM
DIY Toothpaste: दांतों में नहीं लगेगा कीड़ा और पीलापन भी हो जाएगा दूर

मार्कीट में तो आपको कई महंगे-महंगे टूथपेस्ट मिल जाएगे जो दांतों को चमकाने का दावा करते है लेकिन इनका कोई फायदा दिखाई नहीं देता है। दूसरा इनमें कई कैमिकल्स मौजूद होते हैं जो दांतों को नुकसान पहुंचाते है। ऐसे में कई लोग टूथपेस्ट की बजाए पुराने दंत-मंजन या अमरूद और नीम की दांतन कर लेते है। अगर आप भी कैमिकल्स से भरपूर टूथपेस्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहती है तो हम आपको नैचुरल टूथपेस्ट बनाने के बारे में बताएंगे, जिससे दांत मजबूत, सफेद और बैक्टीरिया मुक्त रहेंगे। 


सामग्री
-3 बड़े चम्मच नारियल तेल 
-3 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा
-1 बड़ा चम्मच नीम पाउडर 
-1 बड़ा चम्मच जाइलिटॉल (xylitol)  
-1-2 बूंदे पेपरमिंट सुंगधित तेल

बनाने का तरीका
1. एक छोटे कंटेनर में सभी सामग्री को डाल दें। 
2. इन्हें पैस्ट की तरह मिलाएं। 
3. फिर इस पेस्ट को पॉपसिक्ल स्टिक या चम्मच की मदद से दांतों पर लगाएं। 
4. फिर ब्रश की मदद से दांतों पर रगड़ें के बाद पानी से साफ करें। 


टूथपेस्ट में मिलाई गई सभी सामग्री का अपना अलग-अलग फायदा है जैसे- 
नारियल तेल दांतों में लगे कीड़ों को खत्म करने का काम करता है। इसके अलावा नारियल तेल कैविटी को बुलावा देने वाले कारणों में रोक-थाम भी करता है। वहीं बेकिंग सोडा दांतों को नैचुरल तरीके से सफेद बनाता है। नीम को अच्छा रोगाणुरोधी माना जाता है। जाइलिटॉल मॉउथ फ्रैशनर और मसूड़ों का सूजन दूर करने में सहायक है। 
 

Related News