20 APRSATURDAY2024 5:13:43 AM
Nari

क्ले के साथ खुद ही बनाएं Key Rings

  • Updated: 02 Feb, 2018 11:06 AM
क्ले के साथ खुद ही बनाएं Key Rings

बच्चों को कले यानि चिकनी मिट्टी के साथ खेलने का बहुत शौंक होता है। इससे वह आसानी से अपनी मर्जी से तरह-तरह की चीजें बना सकते हैं लेकिन इनके द्वारा आप उन्हें बहुत-सी क्रिएटिव चीजें बनाना सीखा सकते हैं। अपने साथ-साथ बच्चों को भी क्ले के साथ खिलौने या क्राफ्ट बनाने का तरीका बता सकते हैं। आज हम आपको क्ले से चाबी के छल्ले बनाने का तरीके बता रहे हैं। आप आसानी से इसे बना सकते हैं। वो भी अपनी पसंद की शेप के हिसाब से। 

PunjabKesari
जरूरी सामान
अलग-अलग रंग की क्ले
Key रिंग
पेंट
पेंटब्रश
अलग-अलग आकार के सांचे

PunjabKesari
इस तरह बनाएं Key रिंग

1. सबसे पहले एक रंग की क्ले लेकर इसे गोलाई का आकार देकर बेलन के साथ समतल कर लीजिए। 
2. इसके बाद इसे अपनी पसंद के सांचे के साथ काट लें और इसके ऊपरी किनारे पर छेद कर दें। जिससे सूख जाने के बाद आप रिंग को आसानी से इसमें पिरो सकें। 
3. इन हिस्सों को सूखने के लिए रख दें। जब ये सूख जाए तो इन पर अपनी पसंद के हिसाब से पेंट कर लें। आप इसे लव,हार्ट,कार्टून,स्माइल आदि कई शेप दें सकते हैं।
4. रंग सूख जाने के बाद इसमें Key रिंग पिरो दें। आपका चाबी छल्ला बन कर तैयार है। 
5. आप इसमें टस्सल,पॉम-पॉम आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
6. इसके अलावा और भी बहुत से तरीकों से इसे बनाया जा सकता है। आइए फोटो में देखें।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News