25 APRTHURSDAY2024 12:45:36 PM
Nari

क्रिएटिव तरीके से करें थर्मोकोल का इस्तेमाल और बनाएं खूबसूरत Crafts

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 13 Jan, 2018 02:02 PM
क्रिएटिव तरीके से करें थर्मोकोल का इस्तेमाल और बनाएं खूबसूरत Crafts

दीवारों की सजावट : हर कोई चाहता है कि उनका घर बाकी सबसे सुंदर और खूबसूरत तरीके से सजा हो। अपने घर को यूनिक तरीके से सजाने के लिए आप मर्कीट से तरह-तरह के डैकोरेटिव पीस खरीदकर लाते है। जिनमें खूब पैसा खर्च होता है। इसकी बजाए आप घर पर थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखा कर खूबसूरत क्रॉफ्ट बना सकते है। इससे आपके ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे और आप बच्चों को कुछ नया भी सिखा सकते हैं। आज हम आपको कुछ खास अंदाज से घर को सजाने के लिए सुदंर थर्मोकोल आर्ट पीस बनाना सीखाएंगे, जिससे आप अपने घर को डिफरेंट और अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं। तो आइए जानते है बच्चों के साथ आसानी से थर्मोकोल ब्लू फ्लेमिंगो बनाने का तरीका।
 


सामग्री:
थर्मोकोल
ग्लिटर पेपर
पेंट
कार्डबोर्ड
ग्लिटर
कैंची
क्राफ्ट नाइफ
ग्लू

तैयार करने का तरीका:
1. सबसे पहले पेंसिल की मदद से थर्मोकोल पर फ्लेमिंगो या कोई भी की शेप बना लें। इसके बाद क्राफ्ट नाइफ से इसे काट लें।
2. इसके बाद कटे हुए थर्मोकोल को ब्लू कलर से पेंट कर लें और सूखने के लिए छोड़ दें।
3. ग्लिटर पेपर के उपर भी पेंसिल से वहीं शेप ड्रा करके काटकर ग्लू की मदद से कार्डबोर्ड पर चिपका दें और  भी उसी उसे भी काट लें।
4. इसके बाद पेपर पर ट्यूलिप फ्लावर की शेप बनाकर उसे काट लें। इसे भी कार्डबोर्ट पर चिपकाने के बाद काटें।
5. अब ग्लू की मदद से इन्हें थर्मोकोल के साथ जोड़ दें और कुछ देर सूखने दें। अब आप इसे दीवार पर डेकोरेट करें।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News