25 APRTHURSDAY2024 9:13:35 AM
Nari

Handmade Felt Trees को बनाएं डैकोरेशन का खास हिस्सा

  • Updated: 10 Nov, 2017 04:34 PM
Handmade Felt Trees को बनाएं डैकोरेशन का खास हिस्सा

घर की डैकोरेशन के लिए हम मार्कीट से कई क्रिएटिव चीजें, डैकोरेटिव पीसेज खरीदते है, जो महंगी भी बहुत होती है। ऐसे में आप DIY चीजें बनाकर घर की सजावट कर सकते है। इसमें ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होगे और कुछ नया सीखने को भी मिल जाता है। आइए आज हम आपको हैंडमैड Felt Trees बनाना तरीका बताएंगे, जिसको आप घर में डैकोरेशन को हिस्सा बना सकते है। 

PunjabKesari

जरूरी सामग्री
- फेल्ट(Felt)- जरूरत के अनुसार
- सूई-धागा
- कैंची
- पॉलिएस्टर फिलिंग

 

बनाने का तरीका
- पहले फेल्ट पर ट्री का नक्शा बनाएं और फिर उसे उसी शेप में काट लें। 

PunjabKesari
- ऐसे ही 3-4 चार ट्री शेप काट लें। 
- अब इसी फेल्ट से पत्तों के आकार की पीस काट लें। ऐसे ही बहुत से पत्तों की शेप लें।
- अब ट्री शेप में कटे 2 फेल्ट लें और उन्हें सूई-धागे की मदद से सील लें। फिर उसमें थोड़ी सी जगह पॉलिएस्टर भरने के लिए छोड़ दें।

PunjabKesari
- ट्री में पॉलिएस्टर भरें और फिर इसें सील दें। अब इसके ऊपर ग्लू की मदद से पत्ते चिपकाएं। 
- बनकर तैयार है आपका फेल्ट ट्री। इसे घर के किसी भी टेबल पर रखकर डैकोरेशन का हिस्सा बनाएं।

PunjabKesari

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News