20 APRSATURDAY2024 4:39:57 AM
Nari

खुद ही बनाएं बच्चे के लिए 'Teether'

  • Updated: 03 May, 2017 02:37 PM
खुद ही बनाएं बच्चे के लिए 'Teether'

पंजाब केसरी(पेरेंटिग):  घर में छोटा बच्चा हो तो इसकी केयर बहुत ज्यादा करनी पड़ती है। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है तो उसके शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। जब वह पहला दांत निकालना शुरू करता है तो उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समय मां को उसकी खास देखभाल करने की जरूरत होती है। बच्चे के मसूढ़ों में सूजन,दर्द,मसूढ़ों में खारिश और दर्द होने लगती है। बच्चा चिढचिढा हो जाता है। वह हर चीज को मुंह से दबाने की कोशिश करता है।ऐसे में अगर वह खिलौने मुंह में डालेगा तो उसे इंफैक्शन होने का खतरा रहेगा। इसके लिए आप उनको घर पर ही 'Teether' बना कर दे सकते हैं। जिससे छोटे-छोटे खिलौनों को मुंह मेें डालने का डर भी नहीं रहेगा। 


इस तरह बनाएं 'Teether'

1. आप रूमाल को लेकर उसके किनारे पर गांठ लगा दें। ज्यादा गांठ लगाने की बजाए 2-3 गांठ ही लगाएं। इस बात का ध्यान रखें की रूमाल पूरी तरह से साफ हो। 

2. इसी तरह आप 2-3 रूमाल पर गांठ लगा लें और इसे फ्रिज में रखें। 

3. बच्चे को एक गांठ लगा रूमाल निकाल कर दें। 

4. एक बार इस्तेमाल के बाद इसे बदल दें और धो दें। इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत तो जरूर  करनी पडेगी लेकिन बच्चे के लिए यह आरामदायक होगा। 

5. जब बच्चा इसे इस्तेमाल कर ले तो रूमाल को गंदा न रखें। इसे 'बेबी डिटर्जेंट' के साथ सिंक में धोएं।
 
6. बच्चे को किसी तरह की दवाई या 'ग्राइप वाटर' देने से परहेज करें। 


 

Related News