25 APRTHURSDAY2024 8:51:39 PM
Nari

सिर्फ होठों ही नहीं, इन 8 तरीकों से मेकअप के लिए करें लिपस्टिक का इस्तेमाल

  • Updated: 24 Aug, 2017 02:36 PM
सिर्फ होठों ही नहीं, इन 8 तरीकों से मेकअप के लिए करें लिपस्टिक का इस्तेमाल

लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा है। मेकअप से चेहरे को कितना भी हाइलाइट कर लें, जब तक होठों पर लिप कलर अप्लाई न किया जाए, मेकअप की ग्रेस ही नहीं बनती। चेहरे की खूबसूरती और आकर्षण पाने के लिए लड़कियां बहुत तरह के मेकअप प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। आईशैडो, डार्क सर्कल छुपाने के लिए मेकअप प्राइमर के अलावा और भी बहुत कुछ है जो चेहरे पर अप्लाई किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि सिर्फ एक लिपस्टिक को आप चेहरे पर 8 तरह से इस्तेमाल करके कंपलीट लुक पा सकते हैं, वो भी किसी और मेकअप प्रॉडक्ट के इस्तेमाव किए बिना। 


1. डार्क सर्कल 
डार्क सर्कल से आंखों की खूबसूरती खराब हो जाती है। इनको छुपाने के लिए आप  पिच शेड का लक्विड लिपकलर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। लिप ग्लॉज से आंखों के काले घेरों पर हल्के डॉट बनाकर इसे स्पंज से साथ अच्छे से अप्लाई करें। इसके बाद हल्का सा कंसीलर लगाएं। इसे भी स्पंज के साथ अच्छे से मर्ज करें। 

2. आई ब्रो
अपने बालों के कलर के साथ आइब्रो को भी मैच करना चाहते हैं को ब्राउन लिपस्टिक आपके काम आ सकती है। ब्रश पर थोड़ा सा लिप कलर लगा कर आईब्रो की शेप के हिसाब से अप्लाई करें। इसके बाद इयर बड के साथ कलर को हल्का कर लें। अब कंसीलर को आइब्रो के किनारों पर लगाएं। 

3. आईब्रो को दें शेप
आईब्रो को परफैक्ट शेप देने के लिए मस्कारा ब्रश पर थोड़ा सा लिप कलर लगाएं और इससे आइब्रो को शेप दें। 

4. क्ट्योर मेकअप
चेहरे को क्ट्योर मेकअप लुक देना चाहती हैं तो न्यूड लिप कलर आपके काम आ सकता है। इसे ब्रश पर लगा कर फेस पर क्ट्योर लाइन लगा लें। इसके बाद इसे अच्छे से ब्रश के साथ अप्लाई करें। गालों,नाक और माथे पर ब्रश के साथ मर्ज करें। 

5. ब्लशर 
मेकअप को फाइनल टच देने के लिए ब्लशर करना बहुत जरूरी है। आपको पास पिंक शेड का लिप कलर है तो आपको अलग से ब्लशर इस्तेमाल करने की जरूरत नही है। उंगुली पर लिप स्टिक लगा कर इसे गालों पर ब्लशर की तरह लगाएं। 

6. आईशैडो
आईशैडो के लिए आप दो कलर के लिप शेड भी यूज कर सकती है। सबसे पहले उंगुली पर लाइट लिप शेड लगा कर आंखों पर अप्लाई करें। इसके बाद इसे ब्रश के साथ फैलाएं। अब डार्क कलर का लिप शेड आंखों के बाहरी किनारों पर लगाएं और ब्रश की मदद से इसे शेप दें। 

7. आइलाइनर
ब्लैक कलर का आइलाइनर लगा कर ऊब गई हैं तो इस बार आप लाइनर लगाने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। डार्क कलर के ब्लू शेड को ब्रश पर लगाकर आइलाइनर लगाएं। 

8. मस्कारा
पलकों का रंग पर्पल करना चाहते हैं तो इस कलर की लिक्विड लिपस्टिक में मस्कारा ब्रश को डुबो लें। इसे पलकों पर अप्लाई करें। 

Related News