18 APRTHURSDAY2024 2:55:51 AM
Nari

Poncho के साथ विंटर फैशन को बनाए Stylish

  • Updated: 09 Nov, 2017 04:16 PM
Poncho के साथ विंटर फैशन को बनाए Stylish

विंटर सीजन में आप खुद को जितना कवर रहेंगे, उतना ही खांसी-जुकाम और बुखार से बचे रहेंगे लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि आप हर समय शॉल या अन्य ऊन के मोटे कपड़े में खुद को लपेटे रखें बल्कि  विंटर में भी आप खुद को स्टाइलिश और अप-टू-डेट लुक दे सकते हैं। बहुत सारी लड़कियों का मानना है कि सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में कपड़ों की वैरायिटीज लेटेस्ट होती हैं जबकि ऐसा कुछ नहीं है। विंटर में आप स्वैटर्स और शॉल के अलावा, डेनिम व बॉम्बर जेकेट्स, विंटर स्टाइल पोंचो, केप, लैदर जैकेटेस आदि ट्राई कर सकते हैं।

पोंचो को पोंचू भी कहते हैं। हर विंटर सीजन में इसका खूब फैशन देखने को मिलता है। भले ही यह फैशन नया ना हो लेकिन हर बार इसमें कई नए डिजाइन्स व स्टाइल देखने को मिलते हैं, जिन्हें आप कैजुअली या पार्टी में वियर कर सकते हैं। शॉल या स्कार्फ कैरी ना करने वाली लड़कियों के लिए पोंचो एकदम प्रफैक्ट है क्योंकि इसमें आप कंफर्टेबल भी रहते हैं और स्टाइलिश भी दिखते हैं। अगर आपने अभी तक पोंचो ट्राई नहीं किया तो इस विंटर सीजन जरूर पहनें। 

1. केप स्टाइल पोंचो
केप स्टाइल पोंचो को आप टी-शर्ट, स्वैट शर्ट के ऊपर वियर कर सकते हैं। अगर आप पार्टी में कोई गाऊन या लांग स्कर्ट वियर करने वाली हैं तो केप पोंचो भी कैरी कर सकती हैं। इससे स्टाइलिश तो दिखेंगी ही साथ ही में ठंड से बची भी रहेंगी। डिजाइन में आप फ्लोरल, प्लेन, चेक्स, स्ट्राइप कोई भी पोंचो चूज कर सकते हैं। 

2. फ्लोर लैंथ पोंचो
फ्लोर लैंथ पोंचो फैशनेबल तो दिखते ही हैं साथ ही पूरी बॉडी को कवर भी रखेंगे।

3. डिफरैंट नेक पोंचो
पोंचो में आपको नेक के डिफरैंट डिजाइन मिल जाएंगे। आप वी नैक, राऊंड नैक, हाई नैक अपनी पसंद के हिसाब से कैरी कर सकते हैं। सैंटर बटन वाले पोंचो भी मार्कीट में मौजूद हैं जो पोंचो के साथ स्वैटर लुक भी देते हैं।

4. थ्रैड वर्क व इम्ब्रायडरी पोंचो
वूलन फैब्रिक पर थ्रैड, मिरर वर्क और इम्ब्रायडरी वर्क वाले पोंचो पार्टी- फंक्शन के लिए बेस्ट हैं इसके अलावा फर फैब्रिक में बने पोंचो आप कड़ाके के ठंड में पहनने के लिए बेस्ट है।

5. क्रोशिया पोंचो 
पुराने जमाने में लोग क्रोशिए से बने पोंचो भी वियर करते थे। अगर आप रेट्रो लुक पसंद करते हैं तो क्रोशिए से बने पोंचो ट्राई करें। हाफ बॉडी पोचो तैयार करके आप उसे जींस के साथ पहन सकते हैं।

6. फैदर या फ्रिंज पोंचो
फैदर का फैशन तो सर्दियों में खूब देखने को मिलता है लेकिन इस सीजन फ्रिंज फैशन भी जोरो शोरों पर हैं। पोंचो में भी आप इसकी किनारी फ्रिंज या फैदर की रख सकते हैं। 

Related News