25 APRTHURSDAY2024 9:03:58 AM
Nari

कुछ अलग ही डिजाइन्स से बने है दुनिया के ये होटल (Pix)

  • Updated: 07 Nov, 2016 05:04 PM
कुछ अलग ही डिजाइन्स से बने है दुनिया के ये होटल (Pix)

दुनिया में बहुत सी जगहें ऐसी है, जो कुछ अजब-गजब और अनोखी है। जिनको अक्सर हम लोगों ने नहीं देखा होता। आज हम आपको कुछ ऐसे ही होटल्स के बारे में बताएंगे, जो कुछ अनोखे ही तरीके से बनाए गए है। आइए जानते है इन होटलों के बारे में, जिनको शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। 

 

1. सीवेज पाइप होटल, आस्ट्रिया
2 मीटर लंबा सीवेज पाइप होटल आस्ट्रिया के दास पार्क में बना है, जिसमें एक बैड, छोटी अलमारी और स्लीपिंग बैग है। इसमें लाइट की व्यवस्था और खूबसूरत फर्श भी पड़ा हुआ है। 


2. डॉग बार्क पार्क, अमेरिका
इस होटल को स्वीट विली भी कहते हैं। यह गेस्टहाउस बड़े डॉग की तरह दिखता है। लकड़ी से बना यह होटल 5 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा है।

 

3. मैजिक माउंटेन लॉज, चिली
पिरामिड की शेप में बना ये होटल पेड़ पौधे से ढका हुआ है।  इस होटल में 5 मंजिलें और 13 कमरे हैं। यह लकड़ी और पत्थर से बना है। इसके ऊपर जाने के लिए झरने को पार करना पड़ता है। 

 

4. अंडर वाटर होटल, दुबई
 दुबई के इस होटल को दो डिस्क के रूप में बनाया गया है, एक पानी के बाहर और एक पानी के अंदर। दोनों डिस्क को मजबूत पिलर से जोड़ा गया है। 

 

5. कैकस्लाउटनेन रिजॉर्ट, फिनलैंड

फिनलैंड के कैकस्लाउटनेन आर्कटिक रिजॉर्ट में इग्लू के आकार वाले कमरों से बाहर का नजारा देखा जा सकता है। ये इग्लू ग्लास के बने होते हैं। 

 

6. होटल कैसआनुस, बेल्जियम
 ये होटल वारबेक फाउंडेशन आर्ट पार्क में मौजूद है।यह होटल बाहर से किसी गिरी हुई आकृति की तरह दिखाई देता है, लेकिन अंदर ही उतना ही आरामदायक है। 
 

Related News