24 APRWEDNESDAY2024 2:31:40 PM
Nari

Age spots और Acne Spots में यह है फर्क

  • Updated: 30 May, 2018 04:28 PM
Age spots और Acne Spots में यह है फर्क

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करे। इसके लिए लोग बहुत से ट्रीटमेंट और घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। फिर भी चेहरे पर दाग-धब्बे और काले रंग कं स्पॉट पड़ ही जाते हैं। जिससे त्वचा का निखार खो जाता है। स्किन पर पड़े स्पॉट दो तरह के होते हैं, एक कम उम्र में जिन्हें ठीक करने के लिए घरेलू उपचार या ट्रिटमेंट का सहारा लिया जा सकता है, वहीं बढ़ती उम्र की वजह से पड़ने वाले दाग यानि ऐज स्पॉट। आइए जाने Age spots और डार्क स्पॉट के बीच क्या है फर्क। 


क्या है Age spots?
बढ़ती उम्र के कारण त्वचा पर पड़ने वाले दाग-धब्बों यानि ऐज स्पॉट को लिवर स्पॉट(liver spots) भी कहा जाता है। त्वचा पर छोटे-छोटे काले या ब्राउन कलर के तिल जैसे दाग पड़ने शुरू हो जाते हैं। जो बढ़ती उम्र के साथ चेहरे,हाथों,कंधों और बाजूओं पर दिखाई देने लगते हैं। इस तहर के स्पॉट 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की बॉडी पर ज्यादा होते हैं, वहीं जो लोग सूरज की रोशनी में बहुत लंबा समय बिताते हैं, उनको भी यह समस्या हो सकती है।  

 

बढ़ती उम्र के कारण स्किन पर पड़ने वाले इस तरह के निशान नुकसानदेह नहीं होते और इन्हें इलाज की भी खास जरूरत नहीं होती। इसे लाइट करने के लिए स्किन ब्लीचिंग प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा सनस्क्रीन लोशन और धूप से बचाव करना इसका इलाज है।

 

जिन लोगो की स्किन का कलर बहुत ज्यादा गोरा होता है, उन्हें भी ऐज स्पॉट की परेशानी हो सकती है। अगर यह लगातार बढ़ रहे हैं को डॉक्टरी जांच करवाना बहुत जरूरी है। यह सीरियर स्किन प्रॉब्लम भी हो सकती है। 

 


क्या है acne scars?
चेहरे पर मुंहासे होने के बाद यह अपने निशान छोड़ जाते हैं। जिससे त्वचा पर गहरे गढ्ढे पड़ने लगते हैं। इसका कारण मुंहासों को छिलना या फिर मुंहासो पर कैमिकल युक्त प्रॉडक्टस का इस्तेमाल करना हो सकता है। कुछ लोगों को फेस पर मुंहासे ठीक होने का नाम ही नहीं लेते, उनके मुंह पर भी इस तरह के निशान पड़ने लगते हैं। जिनसे छुटकारा पाने के लिए स्किन ट्रीटमेंट या फिर घरेलू उपचार अपनाएं जा सकते हैं। 



 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News