25 APRTHURSDAY2024 8:05:29 AM
Nari

गर्मियों के लिए डाइट प्लान, क्या खाएं और किसे कहें ना

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 01 Apr, 2018 05:16 PM
गर्मियों के लिए डाइट प्लान, क्या खाएं और किसे कहें ना

गर्मी में डाइट प्लान : गर्मी के मौसम में हर व्यक्ति को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि गर्मियां शुरू होते ही कई परेशानियां आपको घेर लेती हैं। गर्मियों में खाई जाने वाली कुछ चीजें शरीर के अंदर गर्मी को बढ़ा देती हैं, जोकि कब्‍ज, बदहजमी, पेट दर्द और नींद खराबी का कारण बनती हैं। इसलिए गर्मियों में आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को अंदर से ठंडक दे। आज हम आपको बताएंगे कि गर्मी के दिनों में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। इससे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे।

 

गर्मियों में इन चीजों से करें परहेज

मसाले

गर्मियों में अधिक मसालेदार भोजन का सेवन शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिससे आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में मिर्च, अदरक, काली मिर्च, दालचीनी और जीरा जैसे मसालों का सेवन न करें।

PunjabKesari

रैड मीट

बहुत से लोग गर्मी के मौसम में रैड मीट खाना पसंद करते हैं लेकिन यह आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसका सेवन शरीर में गर्मी बढ़ा देता है।
 

ऑयली और जंक फूड

सर्दी हो या गर्मी, जंक फूड का सेवन तो शरीर के  लिए हानिकारक होता है। मगर गर्मियों में इसका सेवन कब्ज और पेट खराब जैसी समस्याओं को पैदा करता है।

PunjabKesari

ड्राई फ्रूट्स

वैसे तो ड्राई फ्रूट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है लेकिन गर्मी में इसे जरूरत अनुसार ही खाना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन शरीर में गर्मी पैदा करता है।
 

चाय और कॉफी

चाय या कॉफी पीने के शौकिन लोग तो इससे किसी मौसम में परहेज नहीं करते लेकिन अगर आप हैल्दी रहना चाहते हैं तो आज से ही इनसे दूरी बना लें।
 

गर्मियों में करें इन चीजों का सेवन (Diet Plan in Summer)

छाछ

क्ट‍िक एसिड से भरपूर छाछ का सेवन गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है। इसके अलावा छाछ पीने से शरीर में चुस्ती बनी रहती है और यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है।

PunjabKesari

नारियल पानी

चॉय या कॉफी की बजाए आप गर्मियों में नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम, क्लोराइड और पोटैशि‍यम आपको हैल्दी बनाएं रखते हैं। आप चाहें तो नारियल पानी की बजाए नींबू पानी का सेवन भी कर सकते हैं।

खीरे

वैसे तो अधिकत लोग गर्मियों में खीरे को सैलेड के रूप में खाना पसंद करते हैं। मगर आप चाहें तो इसका रस निकाल कर भी पी सकते हैं। खीरे का सेवन गैस, एसीडिटी, सीने में जलन जैसी समस्याओं खत्म करता है।
 

कटहल

गर्मियों में कटहल का सेवन सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा इसे खाने से ब्लड प्रैशर बी कंट्रोल में रहता है।

PunjabKesari

कीवी

कीवी में विटामिन बी1, बी2, बी3, सी और के भरपूर मात्रा में होते हैं, जोकि हृदय, दांत, किडनी और ब्रैन से जुड़ी कई प्रॉबल्म को दूर करता है।
 

तरबूज

सोड‍ियम, पोटैश‍ियम और विटामिन बी से भरपूर तरबूज शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ दिल के रोग, तनाव, कब्ज और त्वचा संबंधी समस्याएं को भी दूर रखता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News