16 APRTUESDAY2024 7:44:16 AM
Nari

भारत के इन रहस्यमीय खजानों के बारे में क्या आप जानते है?

  • Updated: 13 Dec, 2016 02:09 PM
भारत के इन रहस्यमीय खजानों के बारे में क्या आप जानते है?

ट्रैवलिंग: भारत को प्राचीन समय से ही सोने की चिड़िया कहा जाता था। इसकी समृद्धि दुनिया भर में मशहूर थी। इसकी इसी दौलत को हासिल करने के लिए दुनिया भर के आक्रमण कारियों ने इसे लुटने की कोशिश भी की थी। इस लूटमार के पीछे कही खजाने घुम हो गए हैं। आज हम आपको भारत के कुछ बहुमल लुप्त खजाने के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें सुन के आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते है

1. कृष्णा नदी का खजाना

यह जगह गोलकोंडा जिला और हीरो के खजाने के लिए मशहूर है। कहा जाता है गोलकोंडा में आखिरी बार खुदाई 24 शताब्दी में की गई थी। तब तक भारत एकमात्र हीरो का श्रोत हुआ करता था। यह हीरे खदान कहा थे इसका सतिक टिकाना तो किसी को नहीं पता पर कहा जाता है यह कृष्णा नदी के किनारे थे और आज भी माना जाता है कि गोलकोंडा से निकाले गए हीरे अब भी कृष्णा नदी के तल में बिखरे हुए है।

2. ओसमान अली का खजाना 

मीर ओसमान हैदराबाद के आखिरी निजाम थे और वह इग्लैंड के बराबर के आकार पर राज करते थे। 2008 में उन्हें दुनिया का 5वां सबसे अमीर इंसान बताया गया था। कहा जाता है उनका सारा धन किंग कोटी पैलेस के भूमिगत कक्षो में रखा हुआ है। जहा उन्होनें अपने जीवन का ज्यादा समय बिताया था। उनके खजानों में कही कीमती हीरे, आभूषण और ज्वाहरात शामिल थे। 1948 में जब हैदराबाद भारत का हिस्सा बन गया तो भारतीय सरकार इस दौलत का सिर्फ कुछ ही हिस्सा हासिल कर पाई। बाकि खजाना कहां गया आज तक कोई नहीं जानता।

3. ग्रोसवेनर का खजाना

ग्रोसवेनर ब्रिटिश इस्ट इंडिया का सबसे बड़ा और अमीर जहाज माना जाता था। इस जहाज में 14 हजार सोने के सिलिया 19 संदूके जिनमे अगिनती रत्न भरे पड़े थे और साथ ही साथ 26 लाख सोने के सिक्के भरे हुए थे। यह जहाज मद्रास यानि आज के चेन्नई से इग्लैंड से श्री लंगा जाने के लिए रवाना हुआ लेकिन यह जहाज किसी चटृान से टकराकर डूब गया। माना जाता कि यह खजाना अभी भी समुंदर में पड़ा हुआ है।

4. सोनभद्र गुफा का खजाना

कहा जाता है इस गुफा के पश्चिमी कक्ष में एक दरवाजा है जो खजाने तक जाता है। इस गुफा की दीवारों पर शंख लिपी से शीरा लेख लिखे गए है जिसे माना जाता है यह लेख एक कुंजी है जो खजाने तक जाने का रास्ता बताती है लेकिन अबतक इस लिपी का अनुवाद नही किया जा सका है।

Related News