'पद्मावत' एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल में ही दिल्ली में एक इवेंट अटेंड करने पहुंची। इवेंट में उनके साथ उनकी फैमिली भी दिखाई दीं। इस दौरान दीपिका ट्रैडीशनल लुक में नजर आईं।
दीपिका ने पिंक बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसपर गोल्डन एम्बॉइडरी वर्क किया हुआ था। उनकी यह साड़ी डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की हुई थी। साड़ी के साथ उन्होंने हॉफ स्लीवर्स ब्लाउज वियर किया था। फुटवियर की बात करें तो दीपिका ने गोल्डन कलर की हील्स पहनी थी। गोल्डन स्टड और मिनिमम मेकअप उनकी लुक को पूरा कर रहा था।
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की साड़ी क्वीन है। वह कई बार साड़ी में नजर आ चुकी है। साड़ी को कैसे कम्फर्टेबली कैरी करना है यह कोई दीपिका से सीखें। हमें तो दीपिका का यह साड़ी लुक बेहद पसंद आया। अगर आपको भी अच्छा लगा तो जरूर फॉलो करें।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP