बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर चुकी है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर रही है।
हाल में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने Philosophy di Lorenzo Serafini लेबल का प्रिटेंड आउटफिट वियर किया है। इसी के साथ उन्होंने हैवी ईयररिंग्स कैरी किए। हाफ पोनी टेल और सिंपल मेकअप उनकी लुक को पूरा कर रहे थे।
इसके अलावा वह स्ट्राइप आउटफिट में भी नजर आईं।
दीपिका की एक तस्वीर में उनका कैजुअल लुक भी दिखा। उन्होंने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम वियर की, जिसके साथ स्टीलेटो पहने।
आपको बता दें दीपिका पादुकोण पहली बार 2010 में कांस फिल्म फेस्टिवल में अपीयर हुई थी। तब से लेकर अब तक हर साल दीपिका कांस में शिरकत कर रही है।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP