19 APRFRIDAY2024 11:41:55 AM
Nari

Confirm! 19 नवंबर को होगी रणवीर-दीपिका की शादी

  • Updated: 25 May, 2018 10:32 AM
Confirm! 19 नवंबर को होगी रणवीर-दीपिका की शादी

बॉलीवुड में शादी का सीजन चल रहा है। सोनम कपूर, नेहा धूपिया के बाद अब दीपिका शादी करने जा रही है। जी हां, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तारीब करीब फाइनल हो गई है।

खबरों के अनुसार, इसी साल 19 नवंबर को यह लव बर्ड शादी के बंध में बंध सकते है। कहा जा रहा है कि यह तारीख दीपिका के फैमिली एस्ट्रोलॉजर (जो कि साउथ इंडिया से है) उन्होंने तय की है। रणवीर का परिवार भी इस मूहुर्त से सहमत हैं। खबरों के मुताबिक दीपिका-रणवीर की शादी साउथ इंडियन स्टाइल में होगी। एेसे में रणवीर पारंपरिक मुंडू पोशाक में पहनेंगे।
PunjabKesari
डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी दीपिका का वेडिंग आउटफिट डिजाइनर कर सकते है। आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर ने अपने स्टाफ की तीन महीने अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर की छुट्टी कैंसिल कर दी है। रणवीर कोई नई असाइंमेंट भी नहीं ले रहे ताकि वह अपनी शादी को फुल एन्जॉय कर सकें। वहीं, दीपिका ने भी पद्मावत के बाद कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News