19 APRFRIDAY2024 3:13:09 AM
Nari

दुनिया की सबसे गहरी गुफा! (Pix)

  • Updated: 11 Nov, 2016 02:20 PM
दुनिया की सबसे गहरी गुफा! (Pix)

दुनिया भर में कई जगह एेसी होती हैं जिन्हें देखकर काफी हैरानी होती है। आज हम आपको एक एेसे ही जगह के बारे में बताने जा रहे है जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएगे। हम बात कर रहे है क्रुबरा गुफा की। यह दुनिया की सबसे गहरी गुफा है। यह गुफा ब्लैक सागर के तट पर अबख़ाज़िया में स्थित है।


इस गुफा को देखने के लिए बहुत लोग आते है। यहां पर साल में केवल 4 महीने ही जाने लाक मौसम रहता है। इस गुफा की खोज 1960 में हुई थी। इस गुफा को वोरोन्या केव भी कहा जाता है। अगर आप इस केव में जाने के बारे में सोच रहे है तो आपको बता दें कि यहां जाना इतना आसान नहीं है। इस गुफा को सबसे गहरी गुफा का दर्जा 2001 में मिला था। आप यहां साल में 4 महीने ही जा सकते है और यहां के राजनीतिक हालात भी ठीक नहीं रहते। कई टूरिस्ट इस गुफा को देखने के लिए जाते हैं। तो आइए देखे इस गुफा की खूबसूरत तस्वीरें...
 

Related News