25 APRTHURSDAY2024 9:49:34 PM
Nari

क्रिसमस पर दें घर को स्टाइलिश लुक

  • Updated: 23 Dec, 2016 08:15 PM
क्रिसमस पर दें घर को स्टाइलिश लुक

इंटीरियर डैकोरेशनः क्रिसमस और न्यू इयर आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। दुनिया के हर कोने में क्रिसमस को धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर लोग घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं और उपहार बांटते हैं। इसके अलावा लोग अपने घरों को खास तौर पर सजाते हैं। इस दिन सभी के घर लाइट्स के साथ सजे काफी खूबसूरत दिखाई देते हैं। 

आप चाहें तो बिना पैसे खर्च किए घर को क्रिसमस के लिए सजा सकते हैं। घर में मौजूद छोटी-छोटी चीजें से डैकोरेशन के लिए कुछ खास तैयार किया जा सकता है। इस मौके पर आप अपनी क्रिएटिविटी को सबके सामने ला सकते है। जब आप अपने क्रिएटिव आइडिया से घर को सजाएंगे तो घर स्टाइलिश दिखेगा ही साथ में आपकी क्रिएटिविटी सभी के सामने उबर के आएगी। 

आज हम आपके लिए कुछ आसान से क्रिएटिव आइडिया लेकर आए है जिससे आप इस क्रिसमस पर अपने घर को स्टाइलिश और यूनिक लुक दे सकते है। तस्वीरों में देखें ये यूनिक और स्टाइलिश आइडियाः

- पेपर के साथ आप घर को सजाने के लिए लड़ी बना सकते है। इसे बनाना काफी आसान है। 

- इसके अलावा पेपर के साथ हैंगिग तैयार किए जा सकते है। आप चाहें तो इसे आइसक्रीम की शेप में हैंगिग बना सकते है।

- धागे के साथ क्रिसमस बॉल्स तैयार कर लें। इसके अलावा कॉटन के साथ टैडी बियर बनाएं। वहीं जुराबों के साथ स्नोमैन बनाया जा सकता है। 
 

Related News