24 APRWEDNESDAY2024 5:34:25 AM
Nari

इन वास्तु टिप्स से सजाएं अपनी Kitchen, घर में बनी रहेगी खुशहाली

  • Updated: 11 Sep, 2017 05:13 PM
इन वास्तु टिप्स से सजाएं अपनी Kitchen, घर में बनी रहेगी खुशहाली

रसोई हमारे घर का सबसे अहम हिस्सा होती है। यहां बना खाना हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थय को बनाए रखता है। ऐसे में किचन का सही दिशा में होना बहुत जरूरी है। कुछ लोग घर बनवाने में वास्तु का बहुत ध्यान रखते हैं लेकिन रसोई में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। ऐसे में अगर किचन में वास्तु दोष हो तो खाना बनाने वाले पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके लिए ज्यादा कुछ तो नहीं बस कुछ आसान वास्तु टिप्स अपनाकर आप भी अपनी रसोई में बरकत बनाए रख सकते हैं। आइए जानिए ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में
 

1. वास्तु के हिसाब से घर में किचन दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में होनी चाहिए।
2. किचन में चूल्हा हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए और फ्रिज या माइक्रोवेव अग्रि कोण में होना चाहिए।
3. रसोई ऐसी दिशा में होनी चाहिए जहां हमेशा धूप और हवा आती रहे।
4. घर के सदस्यों को कभी भी किचन में बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। इससे उन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
5. किचन को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए और कभी भी रात को झूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए।
6. चूल्हे के ऊपर सामान रखने वाली अलमारियां नहीं होनी चाहिएं। रसोई की दीवार के साथ या इसके ठीक ऊपर मंजिल पर बाथरूम नहीं होना चाहिए।
7. किचन में हमेशा नहा कर ही प्रवेश करना चाहिए और कभी भी गुस्से या चिड़चिड़ेपन से किचन में काम नहीं करना चाहिए।
8. किचन में कॉक्रोच, मकड़ी के जाले या छिपकलियां नहीं रहने देनी चाहिएं।
9. रसोई से टूटे-फूटे और दरारों वाले बर्तन निकाल देने चाहिएं। इससे घर में नेगेटिव ऊर्जा आती है।
10. किचन में किसी भी तरह की लीकेज नहीं होनी चाहिए। अगर नल खराब हो जाएं तो उन्हें तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए।

 


 

Related News